राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में स्वदेशी LCH प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरकर इतिहास रचा। जानें सुखोई और राफेल के बाद राष्ट्रपति की इस ऐतिहासिक उड़ान और 'वायु शक्ति 2026' युद्धाभ्यास की पूरी जानकारी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरी।
प्रचंड हेलिकॉप्टर की खासियतें (Quick Facts)
जैसलमेर। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को रक्षा क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) 'प्रचंड' में उड़ान भरी। इसके साथ ही वह इस स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं।

प्रचंड' आत्मनिर्भरता का प्रतीक
सुबह करीब 10:15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति ने 25 मिनट तक सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया। जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के ऊपर से गुजरते हुए उन्होंने रेडियो के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा- "आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरना मेरे लिए गर्व का विषय है। यह हेलिकॉप्टर हमारी आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है। मैं देश के वीर जवानों को सलाम करती हूँ। जय हिंद, जय भारत।"
सुखोई और राफेल के बाद 'प्रचंड' का सफर
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक बार फिर अपनी साहसी छवि पेश की है। इससे पहले वे सुखोई-30 MKI और राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों में भी उड़ान भर चुकी हैं। आज की उड़ान से पहले वायुसेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर की मारक क्षमता और तकनीकी बारीकियों के बारे में ब्रीफिंग दी, जिसके बाद वे पायलट की यूनिफॉर्म में कॉकपिट में सवार हुईं।
शाम को 'वायु शक्ति-2026' में शिरकत
हवाई उड़ान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू शाम 5 बजे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित होने वाले वायुसेना के सबसे बड़े युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' की साक्षी बनेंगी। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी सटीक मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह