पुरी रथ यात्रा के दौरान ग्रैंड रोड पर मची भारी भीड़ से बिगड़े हालात। दम घुटने और हार्ट अटैक से दो श्रद्धालुओं की दुखद मौत, कई घायल।

पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा:
प्रशासन : तकनीकी रूप से 'भगदड़' नहीं कहा जा सकता
जगन्नाथ पुरी। स्टार समाचार वेब
श्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की पुरी रथ यात्रा के दौरान इस वर्ष दुखद स्थिति देखने को मिली। ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर उमड़ी बेतहाशा भीड़ के कारण हालात इतने बिगड़ गए कि वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य लोग भीड़ में दम घुटने और बेहोशी के कारण घायल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रथ यात्रा के दौरान ग्रैंड रोड पर मारिचीकोट छक के पास भारी भीड़ जमा थी। मृतक की पहचान क्योंझर निवासी अनिल दास के रूप में हुई है, जिनकी आयु लगभग 35 वर्ष थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस घेरे से करीब 100 फीट की दूरी पर अचानक सांस लेने में दिक्कत होने के बाद वे भीड़ में गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन ने इस घटना पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि इसे तकनीकी रूप से 'भगदड़' नहीं कहा जा सकता, बल्कि यह अत्यधिक भीड़ के कारण उत्पन्न हुई समस्या थी। प्रशासन के अनुसार, एक महिला श्रद्धालु की मौत भी भीड़ के भारी दबाव के कारण दम घुटने से हुई है। वहीं, एक अन्य अलग घटना में एक युवक को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा, जो उनके निधन का कारण बना।
घटना के बाद से ही प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भीड़ में फंसकर बेहोश होने वाले और घायल हुए अनेक श्रद्धालुओं को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हर साल रथ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं, लेकिन इस बार भीड़ का दबाव सुरक्षा घेरे से बाहर निकल गया। ग्रैंड रोड जैसे संकरे स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुई। प्रशासन अब आने वाले दिनों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करने की तैयारी में है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के पास बीती देर रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक भीषण ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी और इससे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन जारी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मामले पर सतर्कता जताई है, वहीं ढाका और आसपास के 670 से अधिक कारखाने बंद कर दिए गए हैं।
भारतीय नौसेना और वायुसेना ने अरब सागर में 48 घंटे चले संयुक्त अभियान के तहत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के 20 चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। ईरान ने इस कार्रवाई की सराहना की है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चितकाल तक धरना देने का अधिकार किसी को नहीं है। अदालत ने प्रदर्शनों से आम जनता और मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ने वाले असर पर भी चिंता जताई।
साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 जिलों की समीक्षा बैठक के साथ ही 3 साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।
ओमान के लिमाह के पास कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक के पार्थिव शरीर और सुरक्षित बचाए गए 13 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ओमान सरकार से संपर्क साधा है।
पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त दीवाली के मैसेज वाले बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने के कदम पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। कोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर द्वारा मशहूर हस्तियों को जन-जागरूकता से जोड़ने के फैसले को पूरी तरह तर्कसंगत और सराहनीय बताया।
चक्रवाती तूफान मुरासु रात 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दे दी है। जानें पटाखा जलाने की समय-सीमा, नो-क्रैकर जोन की लिस्ट और पटाखों के धुएं का सेहत पर पड़ने वाला गंभीर असर।
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।