इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बहुप्रतीक्षित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की हरी झंडी मिल गई है। रीजनल पार्क के समीप स्थित आईडीए मैदान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन के लिए कांग्रेस ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए 10,08,175 रुपए का शुल्क जमा कर दिया है। यह कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत 19 सितंबर को राहुल गांधी विशेष रूप से इंदौर पहुंचकर छात्रों के साथ संवाद करेंगे।
इस आयोजन को Gen-Z और युवा वर्ग के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए कांग्रेस ने विशेष योजना तैयार की है। राहुल गांधी के मंच पर आने से पहले देश के जाने-माने युवा कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें लोकप्रिय बॉलीवुड पार्श्व गायक राघव चैतन्य (Instagram पर 1.80 लाख फॉलोअर्स), इंदौर के चर्चित रैपर लश-करी (Instagram पर 4.98 लाख फॉलोअर्स) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' विजेता डांस ग्रुप 'वी अनबीटेबल ड्रीम टीम' शामिल हैं। यह सभी कलाकार अपने संगीत, रैप और हाई-एनर्जी एक्रोबेटिक डांस से युवाओं में जोश भरेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली से आई राहुल गांधी की विशेष टीम ने स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की है। एनएसयूआई (NSUI) ने इंदौर शहर को 32 अलग-अलग जोन में विभाजित किया है। संगठन के कार्यकर्ता शहर के कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर सीधे विद्यार्थियों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें इस महा-संवाद के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। साथ ही, छात्रों से उनकी शिक्षा और भविष्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सुझाव भी लिए जा रहे हैं।

रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश और देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा और रोजगार के बीच की मजबूत कड़ी टूट चुकी है। नीट (NEET) परीक्षा के पेपर लीक मामलों और महंगे होती शिक्षा पर चिंता जताते हुए पटवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़े असली सवालों को देश के सामने प्रमुखता से रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए धन कोई बाधा नहीं है।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह