प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पिछले 25 वर्षों में आए बड़े बदलावों, राजनीति की बदलती नब्ज और तकनीक की बढ़ती भूमिका का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में देश और दुनिया तेजी से बदले हैं, जिससे कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।

2047 तक विकसित भारत बनाने की डेडलाइन पर काम
आज मोबाइल फोन ने काम को बेहद आसान बना दिया
12 वर्षों में सोलर जनरेशन क्षमता को 50 गुना बढ़ाया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पिछले 25 वर्षों में आए बड़े बदलावों, राजनीति की बदलती नब्ज और तकनीक की बढ़ती भूमिका का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में देश और दुनिया तेजी से बदले हैं, जिससे कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। तकनीक का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि जहां पहले खबरों की कवरेज के लिए बड़ी-बड़ी आउटडोर ब्रॉडकास्टिंग वैन की जरूरत पड़ती थी, वहीं आज मोबाइल फोन ने इस काम को बेहद आसान बना दिया है।
शीर्ष पद पर 25 साल और तकनीकी बदलाव
प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन के शीर्ष पद पर 25 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस लंबे सफर में तकनीक ने काम करने के तौर-तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सरकार की सफलताओं को गिनाते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि भारत निश्चित तौर पर एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
2047 की डेडलाइन और विकास के लक्ष्य
पीएम ने कहा-आज देश एक निश्चित लक्ष्य और डेडलाइन के साथ आगे बढ़ रहा है और वह डेडलाइन 2047 है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने का सपना आजादी के समय से ही देशवासियों के साथ रहा है, लेकिन अब इसके सामने स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने की तारीख (2047) तय कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस डेडलाइन का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हमें तब तक का इंतजार करना है, क्योंकि आज का भारत जो लक्ष्य तय करता है, उन्हें समय पर हासिल भी करता है।
स्टार्टअप इकोसिस्टम में अभूतपूर्व प्रगति
देश की आर्थिक और तकनीकी तरक्की का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने पिछले 12 वर्षों में अपनी सोलर जनरेशन क्षमता को 50 गुना बढ़ाया है। इसके अलावा, देश ने महज 12 वर्षों में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार किया है। इन उपलब्धियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जब देश इतने बड़े मुकाम हासिल कर सकता है, तो विकसित भारत का सपना भी शत-प्रतिशत पूरा होकर रहेगा।
गरीबी उन्मूलन और बदलती बुनियादी जरूरतें
पीएम मोदी ने अपनी सरकार की सबसे बड़ी सफलताओं में गरीबी उन्मूलन को रखा। उन्होंने कहा कि पहले केवल गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन असल मायनों में उनकी सरकार ने देश से गरीबी को दूर करने का काम किया है। विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से सफलतापूर्वक ऊपर लाया गया है। देश की बदलती आकांक्षाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की मांग करता है, जबकि एक समय ऐसा था जब चार लेन की सड़क बनना भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। अंत में, उन्होंने मीडिया से देश की सकारात्मक और सफलताओं से जुड़ी कहानियों पर विशेष रूप से काम करने का आह्वान किया।

सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों पर बड़ा फैसला सुनाया है। यदि शादी भारत में हुई है, तो विदेशी अदालतों के जरिए लिया गया तलाक भारतीय कानूनों के तहत तब तक मान्य नहीं है जब तक वह यहाँ के नियमों पर खरा न उतरे। इसके आधार पर दूसरी शादी करने पर बिगैमी का आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पिछले 25 वर्षों में आए बड़े बदलावों, राजनीति की बदलती नब्ज और तकनीक की बढ़ती भूमिका का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में देश और दुनिया तेजी से बदले हैं, जिससे कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।
आज तड़के अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के एक कस्बे में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और कम से कम 24 घर जलकर खाक हो गए। डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मृतकों में एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चे (2 बेटे और 1 बेटी) शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर यह धमकी दी।
उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए हैं। जवानों के हथियार नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए थे।
केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,620 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक विस्तार और नई दिल्ली में युगे युगीन भारत संग्रहालय का विकास शामिल है। जानें रूट और फायदे।
पुणे स्थित IITM की हालिया वैज्ञानिक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दिवाली की रात दिल्ली में PM2.5 प्रदूषण का 71.1% हिस्सा पटाखों से था। जानिए क्या कहते हैं आंकड़े और अन्य प्रदूषण स्रोतों का हाल।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF चेकपॉइंट पर बाइक सवार आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की विस्तृत जानकारी। इस आतंकी हमले में 3 जवान घायल हुए हैं, और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह