इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट के तीसरे चरण का जमीनी टेस्ट सफल कर लिया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसरो ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ।

पिछले दो मिशन इसी स्टेज में हो गए थे फेल
श्रीहरिकोटा। स्टार समाचार वेब
इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट के तीसरे चरण का जमीनी टेस्ट सफल कर लिया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसरो ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ। रॉकेट के इंजन को जमीन पर बांधकर चलाकर परखा गया। अब पीएसएलवी की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। ये टेस्ट इसलिए खास है, क्योंकि पीएसएलवी-सी 61 ईओएस-09 और पीएसएलवी-सी 62 ईओएस-एन 1 मिशन के दौरान तीसरे स्टेज में गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद इसरो ने पूरे स्टेज को नए सिरे से जांचा, सुधारा और अब नया वर्जन टेस्ट किया है।
नाविक के लिए एनवीएस-03 लॉन्च
इससे पहले 31 अक्टूबर को इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट के जरिए अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-03 लॉन्च किया था। एनवीएस-03 इसरो की अगली पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट सीरीज का तीसरा सैटेलाइट है। इस सीरीज का मकसद इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के तहत नेविगेशन सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना है।
क्षमताओं का होगा विस्तार
एनवीएस-03 में स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक के साथ खरीदी गई एटॉमिक क्लॉक्स भी लगी हैं। इसमें मौजूदा एल 5 और एस -बैंड सिग्नल के अलावा एल 1 नेविगेशन सिग्नल भी जोड़ा गया है। इससे एनएवीआईसी की क्षमताओं का विस्तार होगा।
1500 किमी तक करेगा कवर
इसरो के अनुसार, यह सिस्टम भारत के भू-भाग और उसकी भौगोलिक सीमा से 1500 किमी आगे तक के क्षेत्र में कवरेज देने के लिए तैयार किया गया है। इस लॉन्च से भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम एनएवीआईसी को मजबूती मिलने और देश की स्वतंत्र सैटेलाइट आधारित नेविगेशन क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

भारतीय रेलवे अपने लाखों यात्रियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाली आरएसी की सुविधा को खत्म करने पर विचार कर रहा है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के यात्रा अनुभव को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर पर सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी के दौरान 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है।
प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। ईडी इस मामले की जांच कथित बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, कारोबारी जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन कब्जाने के नेटवर्क के संबंध में कर रही है।
इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट के तीसरे चरण का जमीनी टेस्ट सफल कर लिया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसरो ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ।
सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों पर बड़ा फैसला सुनाया है। यदि शादी भारत में हुई है, तो विदेशी अदालतों के जरिए लिया गया तलाक भारतीय कानूनों के तहत तब तक मान्य नहीं है जब तक वह यहाँ के नियमों पर खरा न उतरे। इसके आधार पर दूसरी शादी करने पर बिगैमी का आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पिछले 25 वर्षों में आए बड़े बदलावों, राजनीति की बदलती नब्ज और तकनीक की बढ़ती भूमिका का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में देश और दुनिया तेजी से बदले हैं, जिससे कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।
आज तड़के अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के एक कस्बे में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और कम से कम 24 घर जलकर खाक हो गए। डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मृतकों में एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चे (2 बेटे और 1 बेटी) शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर यह धमकी दी।
उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह