रायसेन के बाड़ी में वक्फ बोर्ड की 253 एकड़ जमीन के कथित सौदे पर विवाद गहराया। भोपाल में जुमे की नमाज के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप।

वक्फ बोर्ड की कथित 253 एकड़ जमीन का मामाला
भोपाल में जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुआ
वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा की मांग की गई
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की कथित 253 एकड़ बेशकीमती जमीन के सौदे को लेकर पैदा हुआ विवाद अब और गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर मुस्लिम समाज और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में जुम्मे की नमाज के बाद इस विवाद की गूंज सुनाई दी, जहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया और मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।
शुक्रवार को भोपाल की ऐतिहासिक ताजुल मस्जिद परिसर के बाहर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। जुम्मे की नमाज संपन्न होने के तुरंत बाद कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वक्फ संपत्तियों के कथित सौदे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए नारेबाजी की।
कमेटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इतने बड़े स्तर पर जमीनों की हेराफेरी बिना किसी प्रभावशाली राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण के संभव नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कांग्रेस नेता इरफान दुर्रानी पर सीधे तौर पर निशाना साधा। उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा वक्फ की जमीनों के अवैध लेन-देन और खुर्द-बुर्द करने का यह खेल केवल रायसेन के बाड़ी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। अगर निष्पक्ष जांच की जाए, तो इस पूरे घोटाले की जड़ें राजधानी भोपाल तक फैली हुई मिलेंगी।
कमेटी के सदस्यों ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए आरक्षित वक्फ की संपत्तियों को निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वक्फ की संपत्तियां मुस्लिम समाज की पवित्र अमानत हैं। इन संपत्तियों के संरक्षण की प्राथमिक जिम्मेदारी वक्फ बोर्ड और स्थानीय प्रशासन की है, लेकिन वे मूकदर्शक बने हुए हैं। कमेटी ने चेतावनी दी कि जिन भी लोगों ने इस बेशकीमती जमीन की खरीद-फरोख्त या बंदरबांट में भूमिका निभाई है, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।
मामले की गंभीरता और इसमें शामिल रसूखदारों के नाम सामने आने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने सूबे के मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। कमेटी ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए मांग की है कि इस पूरे 253 एकड़ जमीन के सौदे की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाए। एक स्वतंत्र और केंद्रीय एजेंसी की जांच से ही यह साफ हो पाएगा कि नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ। इस कथित घोटाले के पीछे छिपे हुए सफेदपोशों और भू-माफियाओं के चेहरे बेनकाब किए जाएं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी। आर. वेंकटरमण के बाद कार्यकाल के दौरान यहां आने वाली वे देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। जानिए प्रशासनिक तैयारियों और इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के चयन पर पार्टी के भीतर विरोध के सुर। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने राहुल-प्रियंका के फैसलों पर उठाए सवाल, क्रॉस वोटिंग के दिए संकेत। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रायसेन के बाड़ी में वक्फ बोर्ड की 253 एकड़ जमीन के कथित सौदे पर विवाद गहराया। भोपाल में जुमे की नमाज के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा- पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं। भारतीय परंपरा ने हमें प्रकृति के साथ रहने का मार्ग दिखाया है।
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रायसेन-भोपाल मार्ग पर आज सुबह बिलखिरिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद हुआ, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।
मध्य प्रदेश में मानसून की आमद अभी भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून में जमकर बारिश हो रही। झाबुआ में आज तेज बारिश हुई। धार, पीथमपुर और रतलाम में भी पानी गिरा। देवास में बारिश की वजह से एक कार रपटे में बह गई। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
मध्यप्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको सुरक्षित निकाल लिया।
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत के मगनिया गांव की रहने वाली छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और हाल ही में आयोजित परीक्षा में 650 अंक मिलने की उम्मीद जता रही थी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट महीनों से प्रभावित होने के बावजूद ठेकेदार को भुगतान की तैयारी के आरोप लगे हैं। ड्रेनेज पाइप क्षतिग्रस्त होने के बाद भी बिल पास कराने की कोशिशों पर सवाल खड़े हुए हैं।
मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर ने बाणसागर बांध के डूब प्रभावित क्षेत्रों को 15 जून तक खाली कराने के निर्देश दिए। सभी जिलों को कंट्रोल रूम, राहत शिविर और आपदा प्रबंधन तैयारियां पूरी करने को कहा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह