राजगढ़ के माचलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत और 15 घायल। शादी की रस्म 'बान' के दौरान हुआ हादसा।

राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। स्टार समाचार वेब
जिले के माचलपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक शादी की रस्म 'बान' के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्ची और एक शिक्षक सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लगभग 35 से 40 लोग सांवलपुरा से नयागांव की ओर जा रहे थे। ग्रामीण पारंपरिक रस्म 'बान' (शादी पूर्व की रस्म) में शामिल होने के लिए उत्साहित थे। जैसे ही वाहन पीपल्याकुल्मी रोड स्थित तेजरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, सामने से आ रहे L&T मशीन लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर का इंजन और पहिए उखड़कर दूर जा गिरे। वहीं, सवारियों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा पलटी। मौके पर चीख-पुकार मच गई और अंधेरे के बीच लोग अपनों को ढूंढते नजर आए।
कबूबाई (60 वर्ष): निवासी ग्राम कचनारिया (मौके पर ही मौत)।
बालकिशन दांगी (40 वर्ष): निवासी माचलपुर, पेशे से शिक्षक (अस्पताल ले जाते समय मृत्यु)।
सलोनी (10 वर्ष): मासूम बच्ची (इलाज के दौरान दम तोड़ा)।
हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को राजगढ़ जिला अस्पताल और पड़ोसी राज्य राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी, एसडीएम अंकिता जैन और एसडीओपी धर्मराज सिंह नागर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
दुख की इस घड़ी में अस्पताल की कुव्यवस्थाओं ने ग्रामीणों के गुस्से को भड़का दिया। परिजनों का आरोप है कि समय पर स्ट्रेचर और डॉक्टरों की उपलब्धता न होने के कारण स्थिति और बिगड़ी। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद और समझाइश देकर खुलवाया।
यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों (ट्रैक्टर-ट्रॉली) का उपयोग सवारी ढोने के लिए किए जाने पर सवाल खड़े करता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और तेज रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है, लेकिन अपूरणीय क्षति को पूरा करना अब असंभव है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।