श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने चंपत राय से मिलकर अटकलों पर विराम लगाया। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के धन शोधन के नए तरीके सामने आए।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
चंपत राय का श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट से इस्तीफा हो गया है। चढ़ावा चोरी मामला उजागर होने के बाद चंपत राय ने महासचिव पद से अपना त्यागपत्र दे दिया था। वह अभी भी कितने अहम है, इसकी गवाही ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी और चंपत राय से शिष्टाचार भेंटने दी है।
चंपत राय से मुलाकात के बाद गिरी ने कहा, चंपत राय का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है और उनके मन में किसी प्रकार का कोई आक्रोश नहीं है। स्वामी गोविंद देवगिरी ने कहा कि मुलाकात के दौरान राम मंदिर की व्यवस्थाओं और ट्रस्ट के हालिया निर्णयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि चंपत राय एक अनुशासित संगठन कार्यकर्ता हैं और ट्रस्ट को अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने के प्रयासों में उनका पूरा समर्थन है। यह मुलाकात हालिया अटकलों पर विराम लगाने वाली मानी जा रही है।
आरोपियों ने अपनाया था अनोखा तरीका
राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों—अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय—ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि चोरी की रकम को वैध दिखाने के लिए उन्होंने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के बैंक खातों का सहारा लिया था। रकम को पहले इन खातों में भेजा जाता था और फिर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए वापस प्राप्त किया जाता था, ताकि चोरी की धनराशि का असली स्रोत छिपा रहे। पुलिस ने इस नेटवर्क की पुष्टि करते हुए आरोपियों को घटना स्थल (14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बाग) पर ले जाकर बयानों का सत्यापन भी किया है।
संबंधित खबरें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।