×

रामपुर में खनन लीज पर उबाल, किसानों के सवालों के सामने कमजोर पड़े प्रशासन और प्रबंधन के तर्क

रामपुर बाघेलान क्षेत्र में खनन लीज के विरोध में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बैठक बेनतीजा रही, किसान 40 वर्ष की लीज को पीढ़ियों पर बोझ बताते हुए जमीन देने से साफ इनकार कर रहे हैं।

By: Yogesh Patel

Feb 27, 20263:54 PM

view3

view0

रामपुर में खनन लीज पर उबाल, किसानों के सवालों के सामने कमजोर पड़े प्रशासन और प्रबंधन के तर्क

हाइलाइट्स:

  • खनन लीज के खिलाफ किसानों का संगठित विरोध
  • 40 वर्ष की लीज को बताया पीढ़ियों पर बोझ
  • प्रशासन और कंपनी के तर्क पड़े कमजोर

सतना, स्टार समाचार वेब

रामपुर बाघेलान क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि को खनन के लिए चिन्हित किए जाने के विरोध में गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में बुलाई गई बैठक तीखे आक्रोश के बीच बेनतीजा समाप्त हो गई। जमुना, जनार्दनपुर, बैरिहा, पटरहाई, पगरा, झिरिया बाजपेयी, झिरिया कोठार और झिरिया कोपरिहान ग्राम पंचायतों के किसान एक स्वर में अड़ गए, सालाना प्रतिकर पर एक इंच जमीन नहीं देंगे। एसडीएम आरएन खरे और डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरिंदम मुखर्जी, अनुराग, प्रोजेक्ट मैनेजर स्वप्निल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों को नई लीज नीति समझाने की कोशिश की गई, लेकिन किसानों के तीखे सवालों के आगे प्रशासन और कंपनी के तर्क कमजोर पड़ते दिखे। 

किसानों ने 40 वर्ष की प्रस्तावित लीज को  पीढ़ियों पर बोझ  बताते हुए कहा कि 200 फीट गहरी खदान खोदकर जमीन को खेती योग्य लौटाने का दावा अव्यावहारिक है। अधिकांश किसानों ने लिखित आपत्तियां सौंपीं। बैठक के दौरान माहौल इतना गरमाया कि एक समय कंपनी के पदाधिकारी बैठक कक्ष छोड़कर बाहर निकल गए। अंतत: प्रशासन ने आश्वासन दिया कि गांव-गांव जाकर चर्चा की जाएगी, लेकिन किसान अपने रुख पर अडिग रहे। रामपुर बाघेलान में अब मामला महज प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं रहा। अलग-अलग तंबुओं में समानांतर कार्यक्रम और बैठक के भीतर तीखा टकराव संकेत दे रहे हैं कि किसानों का आक्रोश संगठित रूप ले चुका है। फिलहाल स्पष्ट है कि किसान झुकने को तैयार नहीं, और लीज प्रक्रिया पर घमासान अभी थमने वाला नहीं।

कड़ी शर्तों के साथ विरोध

बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 16 फरवरी को ग्राम बैरिहा की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को भी शामिल किया गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि 4 फरवरी के खनिज अधिकारी के पत्र के आधार पर कंपनी 40 वर्ष की लीज लेना चाहती है। किसानों ने सवाल उठाया कि देश में ऐसा कोई उदाहरण नहीं जहां खदान को पूर्व स्थिति में पूरी तरह कृषि योग्य बनाया गया हो। ज्ञापन में ग्राम सभा की ये प्रमुख मांगें दोहराई गईं। ज्ञापन में साफ लिखा गया कि वर्तमान शर्तों पर पुस्तैनी जमीन का एक कण भी लीज पर नहीं देंगे।

ये मांगे रहीं मुखर  

  • 80 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा
  • 40 वर्ष का एकमुश्त भुगतान
  • प्रत्येक परिवार को स्थायी रोजगार
  • 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पेंशन

5 मकानों का पृथक मुआवजा

  1. 5 महिलाओं को रोजगार में प्राथमिकता
  2. सीएसआर मद से क्षेत्रीय विकास

COMMENTS (0)

RELATED POST

रामपुर में खनन लीज पर उबाल, किसानों के सवालों के सामने कमजोर पड़े प्रशासन और प्रबंधन के तर्क

रामपुर में खनन लीज पर उबाल, किसानों के सवालों के सामने कमजोर पड़े प्रशासन और प्रबंधन के तर्क

रामपुर बाघेलान क्षेत्र में खनन लीज के विरोध में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बैठक बेनतीजा रही, किसान 40 वर्ष की लीज को पीढ़ियों पर बोझ बताते हुए जमीन देने से साफ इनकार कर रहे हैं।

Loading...

Feb 27, 20263:54 PM

खुले ट्रांसफार्मर और फ्यूज बॉक्स बने जानलेवा, शहर में हादसों का बढ़ता खतरा

खुले ट्रांसफार्मर और फ्यूज बॉक्स बने जानलेवा, शहर में हादसों का बढ़ता खतरा

सतना शहर में खुले ट्रांसफार्मर और फ्यूज बॉक्स लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। झूलती तारें, हाई वोल्टेज वायरिंग और बढ़ता लोड भीषण गर्मी में आगजनी और करंट दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ा रहे हैं।

Loading...

Feb 27, 20263:49 PM

संसद में उठा सतना का मुद्दा, रिहायशी इलाके में सीएनजी प्लांट पर कड़ी आपत्ति

संसद में उठा सतना का मुद्दा, रिहायशी इलाके में सीएनजी प्लांट पर कड़ी आपत्ति

सतना के कृपालपुर में रिहायशी क्षेत्र में बने सीएनजी प्लांट का मामला संसद में गूंजा। सांसद गणेश सिंह की पहल पर जांच हुई, अनियमितताओं पर बीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Loading...

Feb 27, 20263:46 PM

नजीराबाद और सेमरिया चौक में भीषण आग, लपटों से दहला शहर, सांसें अटकी रहीं

नजीराबाद और सेमरिया चौक में भीषण आग, लपटों से दहला शहर, सांसें अटकी रहीं

सतना में नजीराबाद बाईपास और सेमरिया चौक पर लगी दो भीषण आग की घटनाओं ने दहशत फैला दी। लकड़ी के टाल और रुई गोदाम में आग से लाखों का नुकसान हुआ, 26 दमकल गाड़ियों से घंटों की मशक्कत चली।

Loading...

Feb 27, 20263:41 PM

सोम डिस्टिलरीज मामला: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जजों ने सुनवाई से किया किनारा, अब चीफ जस्टिस लेंगे फैसला

सोम डिस्टिलरीज मामला: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जजों ने सुनवाई से किया किनारा, अब चीफ जस्टिस लेंगे फैसला

सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस निलंबन मामले में जस्टिस संदीप भट्ट ने सुनवाई से किया इनकार। अब एमपी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तय करेंगे नई बेंच।

Loading...

Feb 27, 20263:15 PM