रीवा में जल्द ही सेना की बड़ी कैंटीन स्थापित की जाएगी। लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की। रीवा का सैनिक स्कूल और 7500+ पूर्व सैनिकों का योगदान भारतीय सेना में गौरव का विषय है।

7500 पूर्व सैनिक : रीवा का भारतीय सेना में अप्रतिम योगदान
रीवा, स्टार समाचार वेब
रविवार को शहर में पूर्व सैनिक और वीर नारियों का सैलाब देखा गया। जिन्हें उनके विशिष्ट योगदान के लिए शाल व श्रीफल से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने बताया कि जल्द ही रीवा में एक बड़ी कैंटीन शुरू कर दी जाएगी जिससे सैन्य परिवार को भारी सहूलियत होगी। हम कॉल सेंटर के माध्यम से पूर्व सैनिकों की कठिनाई को दूर कर रहे हैं। यह आयोजन कृष्णा राजकपूर आॅडिटोरियम में हुआ जिसमें कई विंग के कर्नल सहित अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्व सैनिक कभी रिटायर नहीं होता है। पूर्व सैनिक अपने अनुभव और अनुशासन का लाभ सिविल डिफेंस में दें। पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने तथा उनकी समस्याओं को हल करने के लिए भारतीय सेना उनके घर तक जा रही है। साथिया कार्यक्रम, नेशनल वीरांगना सेवा केंद्र, नमन योजना और कॉल सेंटर के माध्यम से पूर्व सैनिकों की हर कठिनाइयां दूर की जा रही हैं।
रीवा का भारतीय सेना में अप्रतिम योगदान है। रीवा में 7500 से अधिक पूर्व सैनिक हैं। रीवा का सैनिक स्कूल शानदार है। इस स्कूल ने हमें वर्तमान सेना अध्यक्ष और नौसेना अध्यक्ष दिए हैं। उनके साथ-साथ सैकड़ों योग्य सैन्य अधिकारी भी रीवा सैनिक स्कूल से सेना को मिले हैं।
अग्निवीरों के लिए होंगे रोजगार के कई विकल्प
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि अग्नि वीर योजना युवाओं के लिए बहुत लाभकारी है। अग्नि वीर बनने के बाद जो सैनिक सेवा से बाहर निकलेंगे उन्हें केंद्र सरकार के संस्थानों राज्य सरकार के विभागों और बड़ी-बड़ी निजी कंपनियों में रोजगार के सुनहरे अवसर मिलेंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रशासन के सहयोग से तहसील और ग्राम स्तर पर शिविर लगाएंगे। रीवा में एक साल के भीतर बड़ी जमीन लेकर सेना की विकसित कैंटीन बनाई जाएगी जहां पूर्व सैनिकों को हर आवश्यक वस्तु मिल सकेगी।
जिले के विकास में सहयोग दें पूर्व सैनिक
समारोह में प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां हम सबके लिए सम्मान और श्रद्धा का केंद्र है। पूर्व सैनिक जिस तरह सेना में शानदार योगदान दे रहे थे वैसे ही जिले के विकास कार्यों में भी अपना योगदान दें। रीवा का सैनिक स्कूल विंध्य के लिए बहुत गौरव की बात है। इस सैनिक स्कूल के दो पूर्व छात्र आज देश की थल सेना और नौसेना की कमान संभाल रहे हैं। पूर्व सैनिकों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
सैनिकों का त्याग और बलिदान प्रेरणास्रोत
समारोह में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व सैनिक और वीर नारियों का त्याग और बलिदान हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। पूर्व सैनिक सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण देने में सहयोग करें। समारोह में पूर्व विधायक तथा पूर्व सैनिक लक्ष्मण तिवारी ने सेना द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किये जा रहे हैं प्रयासों की प्रशंसा की। श्री तिवारी ने सैनिक स्कूल परिसर की जमीन पर खेती करने तथा पूर्व सैनिकों के लिए क्लब गठन का भी सुझाव दिया।
ऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीर भी हिस्सेदार : कर्नल
समारोह में सेना भरती कार्यालय जबलपुर के कर्नल गगन नारंग ने अग्नि वीर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना से युवाओं को निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग, उच्च शिक्षा के अवसर, चार साल में लगभग 12 लाख रुपए का आर्थिक लाभ और अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर मिलता है। आॅपरेशन सिंदूर में भी 3000 अग्निवीर सैनिक भारतीय सेना के साथ तैनात रहे।
वीर माता व वीर नारियां की गईं सम्मानित
समारोह में सैनिक कल्याण और पुनर्वास के लिए संपर्कों की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया गया। समारोह में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों की माता तथा वीर नारियों को श्रीफल शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एनसीसी कैडेट ने स्वागत गीत और वीर जवानों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये । समारोह में आॅपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई गई। समारोह में पूर्व सैनिकों के कल्याण की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। समारोह में दो पूर्व दिव्यांग सैनिकों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। समारोह में सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री चौधरी ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ श्रीवास्तव कर्नल सुरेंद्र कुमार, ब्रिगेडियर भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक अधिकारी भूतपूर्व सैनिक और शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।