रीवा से 21 अगस्त को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन रवाना होगी, जिसमें यात्री तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी सहित दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे।

तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी के साथ कई धार्मिक स्थल का कर सकेंगे भ्रमण
रीवा, स्टार समाचार वेब
ऐसे यात्री जो देश के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने की मंशा रखते हैं लेकिन उन्हें सहयोगी नहीं मिल पाते हैं जिसकी वजह से यात्रा स्थगित करना पड़ता है। इसी मुद्दे को लेकर आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें रीवा से एक विशेष पर्यटक ट्रेन चलाई जानी है जिसमें लोगों को दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यह यात्रा 10 दिन व 11 रात में सम्पन्न होगी। इस दौरान यात्रियों को डोरमेट्री से लेकर भोजन व धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने का इंतजाम आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। जिसमें न केवल रीवा बल्कि प्रदेश के कई जिलों के श्रद्धालु हिस्सा ले सकते हैं।
इन स्थानों से होगी बोर्डिंग
मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो 21 अगस्त को रीवा से रवाना होगी। जिसमें 2 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा कराई जाएगी। यह ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर एवं सेवाग्राम स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।
ये तीर्थस्थल होंगे शामिल
रेलवे सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भारत गौरव पर्यटक ट्रेन एलएचबी कोच से सुसज्जित रहेगी जिसमें यात्री 10 रात एवं 11 दिन की यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान धार्मिक श्रद्धालुओं को आॅटो, बस जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी ताकि उन्हें संबंधित जगह तक बिना किसी असुविधा के पहुंचाया जा सके।
सुरक्षा एवं बीमा भी होगा
विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल की गई है। 10 रात्रि एवं 11 दिन की इस यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी द्वारा प्रत्येक यात्री की जहां सुरक्षा की जाएगी तो वहीं दूसरी तरफ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।