मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर ने बाणसागर बांध के डूब प्रभावित क्षेत्रों को 15 जून तक खाली कराने के निर्देश दिए। सभी जिलों को कंट्रोल रूम, राहत शिविर और आपदा प्रबंधन तैयारियां पूरी करने को कहा गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
आगामी मानसून और अतिवृष्टि के मद्देनजर रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने बाणसागर बांध और डूब प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। बुधवार को एक उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नर ने संभाग के सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि 15 जून तक बाणसागर बांध के डूब प्रभावित क्षेत्रों को हर हाल में खाली करा लिया जाए। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम अनिवार्य रूप से चालू हो जाने चाहिए साथ ही गर्मियों के दिनों में बांध के जलभराव वाले क्षेत्रों में यदि किसी ने कच्चे मकान या झोपड़ियां बना ली हैं, तो एसडीएम उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें। उन्होंने कहा कि बांध से पानी छोड़ने की स्थिति में निचले क्षेत्रों के कलेक्टर्स और एसपी को कम से कम 24 घंटे पहले अलर्ट भेजा जाए। भारी बारिश के दौरान हर घंटे बांध के जलस्तर की रिपोर्ट जारी हो। जलमग्न होने वाले पुल-पुलियों पर तत्काल साइन बोर्ड और बैरियर लगाए जाएं। सभी वाटरफॉल, मार्कण्डेय घाट और सरसी आईलैण्ड जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए।
विभागीय समन्वय के लिए बनेगा विशेष व्हाट्सएप ग्रुप
कमिश्नर जामोद ने निर्देश दिए कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी मैहर, सतना, कटनी, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों के प्रशासन को बाढ़ प्रबंधन की हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे। इसके लिए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिसमें इन सभी जिलों के कलेक्टर्स, एसपी और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के नंबर जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य, बिजली, नगर निगम, पीएचई, खाद्य और पुलिस विभाग को एक टीम की तरह मिलकर काम करना होगा। कंट्रोल रूम में इन सभी विभागों के नोडल अधिकारियों के नंबर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने चाहिए।
राहत शिविर और गोताखोरों की तैनाती
बाढ़ की स्थिति में विस्थापितों के लिए राहत शिविरों के स्थान पहले से चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां भोजन, शुद्ध पानी, बिजली और मेडिकल टीम की पुख्ता व्यवस्था हो। इसके साथ ही, बाढ़ प्रभावित हर गांव के कुशल तैराकों और गोताखोरों की सूची फोन नंबर सहित कंट्रोल रूम और व्हाट्सएप ग्रुप पर अपडेट रखने को कहा गया है। बैठक में बाणसागर बांध के कार्यपालन यंत्री एसके शर्मा ने बताया कि जलभराव क्षेत्र में कुल 8 संवेदनशील स्थानों पर वर्षा और नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए विशेष टीमें 24 घंटे तैनात रहती हैं, जो लगातार जिला कंट्रोल रूम के संपर्क में हैं। इस महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में डीआईजी हेमंत चौहान, संभागीय कमाण्डेंट एमएस पंद्रो, मुख्य अभियंता (ऊर्जा) प्रभा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय समेत कटनी, उमरिया और शहडोल जिलों के कलेक्टर्स व पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।