रीवा से दिल्ली के बीच अलायंस एयर की फ्लाइट अब रविवार सहित सप्ताह में चार दिन चलेगी, टिकट बुकिंग भी शुरू।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा से दिल्ली के बीच चल रही हवाई सेवा में एक और विस्तार किया गया है। अब रविवार से सप्ताह में चार दिन फ्लाइट चलेगी। 18 जनवरी से इसकी शुरुआत होने जा रही है। टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। यात्रियों को चार दिन हवाई सेवा शुरू होने से राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए अलायंस एयर ने एटीआर 72 हवाई सेवा की शुरुआत की। सप्ताह में तीन दिन ही हवाई सेवा मिल रही थी। रीवा से दिल्ली फ्लाइट की डिमांड बढ़ती गई। यात्री भी पर्याप्त मिल रहे हैं। लगातार मांग को देखते हुए अलायंस एयर ने सप्ताह में चार दिन हवाई सेवा संचालित करने का निर्णय लिया। इसके लिए रविवार का दिन चुना गया। वैसे तो इसकी शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह से ही की जानी थी लेकिन अनुमति मिलने में समय लग गया। अनुमति मिलने के बाद अब जाकर इसकी शुरुआत होने जा रही है। 18 जनवरी से रीवा से दिल्ली के बीच रविवार को भी फ्लाइट चलेगी। अलायंस एयर ने टिकट बुकिंग भी ओपन कर दी है। 18 जनवरी के लिए आनलाइन टिकट बुकिंग में चंद सीटें ही नजर आ रही हैं। किराया भी 4310 रुपए की लग रहा है।
यह भी पढ़ें: ब्लड बैंक खाली, मरीजों की जान बचाने अब खुद अस्पताल प्रबंधन मांग रहा मदद
रविवार की फ्लाइट अन्य दिनों से सस्ती
चौथे दिन यानि रविवार को फ्लाइट सेवा में सिर्फ समय ही नहीं बदला गया है। इसके किराया में भी थोड़ा अंतर है। दिल्ली से रीवा आने वालों के लिए 4 हजार 49 रुपए लग रहे हैं। वहीं रीवा से दिल्ली जाने वालों को इसके लिए 4 हजार 310 रुपए का किराया लिया जा रहा है। यह किराया अन्य दिनों की तुलना में थोड़ा कम ही दिखा रहा है।
समय में भी थोड़ा अंतर रहेगा
रविवार और अन्य दिनों के हवाई सेवा के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। रविवार को रीवा से दिल्ली के लिए 8.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और दिल्ली में लैडिंग का समय 10.15 बजे रात रखा गया है। अन्य दिनों में रीवा से फ्लाईट 7.45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। वहीं दिल्ली 9.45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से दिल्ली से रविवार को फ्लाइट रीवा के लिए 5.55 बजे उड़ेगी और रीवा 7.55 बजे पहुंचेगी। इसी तरह अन्य दिनों में 5.25 बजे उड़कर 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: ठंड ने दिल के मरीज बढ़ाए, दो महीनों में कार्डियोलॉजी में रिकॉर्डतोड़ भीड़ पहुंची


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद किया। उन्होंने गौवंश संरक्षण, उर्वरक वितरण के डिजिटल फॉर्मूले और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया।
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपने समर्थकों के बीच पुलिस प्रशासन और टिकट वितरण पर बेबाक टिप्पणी की। जानें उन्होंने एसपी और सियासी प्रतिद्वंद्वियों को लेकर क्या कहा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत टैक्स-2026 में मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। पीएम मित्र पार्क से 3 लाख रोजगार और किसानों को होगा बड़ा लाभ।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जातीय समीकरणों को साधने के लिए मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानें दतिया का पूरा जातिगत गणित।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची में विसंगतियों के चलते संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने रिकॉर्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोपाल तलब किया है।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए 28 जुलाई से नई हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके बाद रीवा की सीधी एयर कनेक्टिविटी पांच शहरों तक पहुंच जाएगी, जिससे यात्रियों और कारोबार को लाभ मिलेगा।
रीवा के हिनौती गौधाम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने गौपालन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार बताया।
सीधी जिला अस्पताल में सिजेरियन से पहले प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जबकि मौत के कारण का इंतजार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से है।
मैहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि बंद मिले प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।
मैहर के रामनगर क्षेत्र में नाबालिग से संबंध के आरोप में युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।