रीवा में डीईओ और डीपीसी पद पर नियमों को दरकिनार कर जूनियर को नियुक्त कर दिया गया। 1200 वरिष्ठ शिक्षकों की अनदेखी से नाराज़ मऊगंज विधायक ने यह मुद्दा विधानसभा में उठा दिया है। जानिए अब क्या होगा प्रशासन में।

रीवा में डीईओ और डीपीसी की पदस्थापना पर मचने वाला है विस में बवाल
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्कूल शिक्षा विभाग में डीईओ की कुर्सी पर पदस्थापना प्रदेशभर के अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनने वाली है। जूनियर को प्रभारी डीईओ बना दिया गया। करीब 300 हाई और हायर सेकेण्ड्री प्राचार्य, 900 उच्च माध्यमिक शिक्षक से भी जूनियर को कुर्सी पर बैठा दिया गया। अब यही मुद्दा विधानसभा पहुंच गया है। मऊगंज विधायक ने डीईओ और डीपीसी की पदस्थापना को मुद्दा बना दिया है। विधानसभा में मामला पहुंचने के बाद हंगामा मचेगा और कुर्सी भी हिलना तय है।
आपको बता दे कि स्कूल शिक्षा विभाग में योग्य अधिकारियों को कभी वरिष्ठ पदों पर बैठने का मौका ही नहीं दिया जाता। नियम विरुद्ध पदस्थापना कर दी जाती है। डीइओ की कुर्सी पर इसके पहले जितने भी अधिकारी बैठे सब विवादों में रहे। सुदामा लाल गुप्ता हाई स्कूल प्राचार्य थे। उन्हें नियमों को दरकिनार कर प्रभारी डीईओ बनाया गया। डीईओ फर्जी अनुकंपा नियुक्ति में फंस गए। वह निलंबित हुए तो कलेक्टर ने 1200 सीनियर शिक्षकों और प्राचार्यों को छोड़कर डीपीसी विनय मिश्रा को प्रभारी बना दिया। अब यही पदस्थापना सब के लिए सिरदर्द बनने वाली है। मऊगंज विधायक ने विधानसभा में इन डायरेक्ट तरीके से रीवा के प्रभारी डीईओ और डीपीसी को टारगेट कर दिया है। साथ ही पूरे प्रदेश में पदस्थ अधिकारियों की भी जानकारी मांग ली है। अब ऐसे में विधानसभा में मामला उठने पर रीवा के प्रभारी डीईओ की कुर्सी छिननी तय मानी जा रही है। शासन को भी भोपाल स्तर से नए अधिकारी को रीवा में पदस्थ करना पड़ जाएगा।
कई शिक्षक वरिष्ठ फिर भी इन्हें किया दरकिनार
डीपीसी विनय मिश्रा उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं। उनसे भी रीवा में 900 वरिष्ठ उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं। इसके अलावा 4 उप संचालक है। सहायक संचालक भी 4 रीवा में पदस्थ हैं। एक्सीलेंस प्राचार्य भी पदस्थ हैं। इसके अलावा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी प्राचार्य करीब 300 से अधिक हैं। इन सभी को दरकिनार कर उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।
मऊगंज विधायक ने यह मांगी है जानकारी
मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने अतारांकित प्रश्न क्रमांक 2134 के तहत स्कूल शिक्षा मंत्री से डीईओ और जेडी की पदस्थापना को लेकर जानकारी मांगी है। विधायक ने पूछा है कि मप्र में उप संचालक एवं सहायक संचालक के कुल कितने पद स्वीकृत हैं। वर्ष 2020 से अब तक इनमे से कितने पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। पदवार जानकारी मांगी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक के पद के लिए निर्धारित आर्हताएं क्या हैं। वर्तमान में प्रदेश के सभी जिलों में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारियों एवं परियोजना समन्वयकों के नाम एवं उनके मूल पद की जानकारी चाही गई है। साथ ही यह भी पूंछा गया है कि यदि पद के लिए योग्य अधिकारी वर्तमान में उपलब्ध है और कार्यरत हैं तो ऐसी स्थिति में उच्च माध्यमिक शिक्षक , प्रभारी हाई स्कूल प्राचार्य, व्याख्याता, अथवा उच्चतर माध्यमिक प्राचार्य स्तर के अधिकारियों को डीईओ और डीपीसी जैसे पदों पर पदस्थ क्यों किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।