रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
संभाग में इस वर्ष गेहूं उत्पादन का अनुमान 4.19 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष के आंकड़ों के आधार पर तैयार इस अनुमान में सतना और रीवा जिले सबसे बड़े योगदानकर्ता बनकर उभरे हैं जबकि मऊगंज और सिंगरौली जैसे जिले अपेक्षाकृत कमजोर नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पंजीकृत किसानों की संख्या अधिक होने के बावजूद उपार्जन में भागीदारी आधी ही रह गई है।
रीवा संभाग में रबी विपणन सीजन 2026-27 को लेकर गेहूं उत्पादन का अनुमान तय कर लिया गया है। संभाग में कुल 1 लाख 29 हजार 149 किसानों ने पंजीयन कराया था लेकिन इनमें से केवल 64 हजार 249 किसानों को ही अपनी उपज बेचने का मौका मिल पाएगा। यह आंकड़ा बताता है कि लगभग आधे किसान ही समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों तक पहुंच सकेंगे। उत्पादन की बात करें तो वर्ष 2025-26 में कुल 4 लाख 7 हजार 123 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हुआ था, जिसे आधार मानते हुए इस बार 4 लाख 19 हजार 336 मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। यानी इस बार करीब 12 हजार मीट्रिक टन की बढ़ोतरी संभावित है।
सतना बना नंबर वन
संभाग में सतना जिला गेहूं उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र बनकर सामने आया है। यहां 45 हजार 140 किसानों ने पंजीयन कराया और 2 लाख 7 हजार 319 मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। इसके बाद रीवा जिले का स्थान है जहां 1 लाख 6 हजार 44 मीट्रिक टन उत्पादन संभावित है। नए जिले मैहर ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। यहां 59 हजार 471 मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है जो इसे संभाग के प्रमुख उत्पादक जिलों में शामिल करता है। वहीं मऊगंज, सिंगरौली और सीधी जैसे जिलों में उत्पादन का स्तर अपेक्षाकृत कम है। मऊगंज में मात्र 9 हजार 852 मीट्रिक टन, सिंगरौली में 17 हजार 279 मीट्रिक टन और सीधी में 19 हजार 370 मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है।
50 फीसदी ही गेहूं बेचेंगे
आंकड़ों का सबसे अहम पहलू यह है कि पंजीकृत किसानों की तुलना में उपार्जन करने वाले किसानों की संख्या काफी कम है। संभाग की बैठक में किए गए आंकलन के मुताबिक सतना जिला में 45 हजार 140 किसान पंजीकृत हैं इनमें से 25 हजार 6 सौ 67 गेहूं बेचने के लिए पंजीकृत हैं। इसी तरह रीवा जिला में 36 हजार 9 सौ 33 किसान है इनमें से 17 हजार 7 सौ 16 ने गेहूं के लिए पंजीयन कराया है। सीधी में पंजीकृत किसान 13 हजार 2 सौ 81 हैं इनमें से 5 हजार 8 गेहूं के लिए, सिंगरौली जिला में 11 हजार 1 पंजीकृत किसान हैं इनमें से 5 हजार 89 गेहूं के लिए, मैहर में 15 हजार 7 सौ 99 में से 8 हजार 6 सौ और मउगंज के 6 हजार 9 सौ 95 में से 2 हजार 1 सौ 69 गेहूं बेचेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।