रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
लचर कानून व्यवस्था के बीच चोरी एवं लूटपाट की घटनाएं जिले में आम हो गई है। अब बदमाशों ने सिविल लाइन थाना अंतर्गत ढेकहा पद्मधर कालोनी में संचालित ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। बदमाश ने शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई इस घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने संचालक को दी, जिसके बाद उसने थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत पदमदार कॉलोनी स्थित सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में बीती रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर ने पहले दुकान का शटर तोड़ा, फिर अंदर लगे कांच को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गया। संचालक संतोष सोनी ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। जिसके बाद वे दुकान पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये कीमत का जेवरात पार कर दिया है। इसके बाद वे सिविल लाइन थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराये।
सीसीटीव्ही में कैद हुआ बदमाश
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। जिसके आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। वीडियो में चोरी करने वाला एक ही शख्स नजर आया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाश की पहचान कर उसे पकड़ लिया जायेगा।
50 लाख की चोरी मामले में खाली हाथ पुलिस
सगरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सेवानिवृत्त शिक्षक लाल बहादुर सिंह के घर हुई 50 लाख से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ है। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी तो दूर संदेहियों तक की पहचान नहीं कर पाई है। जबकि बदमाशों ने यहां से ढाई लाख रुपये नकद समेत करीब 50 लाख रुपये के जेवरात को पार कर दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस की लचर व्यवस्था के प्रति आक्रोश भी पनप रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस छोटी-छोटी घटनाओं का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपाती है, जबकि बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी खुले में घूमते रहते हैं। जिले में ऐसी अनेकों बड़ी घटनाएं हैं, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।