रीवा और मऊगंज में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली ट्रिपिंग और कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर और केबल जल रहे हैं, जबकि शिकायतों के निराकरण में घंटों लग रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
एक ओर भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। तापमान 40 डिग्री के करीब है। दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही इस मामले में आग में घी डालने जैसा काम कर रही है। दिन में कई बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है। असमय आपूर्ति ठप होने से आम उपभोक्ता परेशान है। इसका कारण गर्मी में लोड बढ़ने को माना जा रहा है। जिसके चलते ट्रांसफार्मर और केबिल जल रही है। यह हाल केवल शहर संभाग का नहीं बल्कि पूरे सर्किल यानी रीवा व मऊगंज जिले का है।
कहने को तो बिजली वितरण कंपनी की ओर से हर साल मेंटीनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किये जाते हैं। लेकिन यह काम केवल कागजों में होता है। जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को गर्मी आने पर भुगतना पड़ता है। बताया जा रहा है कि घटिया केबिल और क्षमता से कम लगे ट्रांसफार्मर गर्मी में लोड बढ़ने के कारण जलने लगते हैं, जिसकी वजह से बिजली ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह समस्या हर वर्ष गर्मी में देखने को मिलती है, बावजूद इसके सुधार नहीं हो पा रहा है। गर्मी शुरू होते ही लोग फ्रिज, कूलर, एसी का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं। गर्मी के चलते ज्यादातर समय लोग अपने घर में ही गुजारते हैं। जिसके चलते 24 घंटे ज्यादा खपत लेने वाले ऐसे विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल भी अधिक हो रहा है। यही वजह है कि अचानक से ट्रांसफार्मर उड़ जाता है और सप्लाई बंद हो जाती है।
पिछले साल से 58 लाख यूनिट बढ़ी खपत
वर्ष 2025 में अप्रैल का महीना गर्मी के मामले में पीछे नहीं था। गर्मी ने पिछले साल भी खूप तपाया था। तब भी रिकार्ड तोड़ बिजली का उपयोग हुआ था। बिजली विभाग के आंकड़ों की मानें तो अप्रैल 2025 में कुल 1400 लाख यूनिट 30 दिनों में खर्च हुआ था। जबकि अप्रैल 2026 में यह आकड़ा 1458 लाख यूनिट पहुंच गया है। अनुमान है कि मई और जून माह में खपत इससे भी कहीं ज्यादा बढ़ जायेगी।
शिकायत निराकरण में लग जाते हैं घंटों
बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के उदासीन रवैये का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। यदि बिजली आपूर्ति किसी कारण वश बाधित हो गई है तो उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत की जाती है। लेकिन इसके बाद भी बिजली सुधारने में घंटों का समय लग जाता है। रात में तो यह स्थिति और भी भयावाह हो जाती है। रात में यदि बिजली बंद हुई तो वह सुबह ही सुधर पाती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।