रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सरकार रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्तियां दे रही है। कई लोगों का लंबे समय का नौकरी का इंतजार सरकार ने खत्म कर दिया। स्कूल शिक्षा विभाग में भी प्रमोशन के बाद सहायक ग्रेड 3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई लेकिन शासन ने जानकारी मांगी तो बीईओ आफिस के बाबू नहीं नहीं भेजी। इससे स्कूल शिक्षा विभाग की किरकिरी हुई। कमिश्नर के आदेश पर जेडी ने बीईओ आफिस में पदस्थ लिपिक अखिलेश तिवारी को निलंबित कर दिया है।
आपको बता दें कि हाल ही में सीएम डॉ मोहन यादव ने 600 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इस आदेश के बाद उन लोगों का इंतजार खत्म हो गया, जिनकी फाइलें लंबे समय से कार्यालयों में लंबित थी। इसमें हर विभाग में रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। प्रमोशन के बाद जो पद रिक्त हुए थे, उन पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। रीवा में भी पदोन्नति के बाद सहायक ग्रेड 3 के पद रिक्त हुए थे। इन पदों पर जिलों से प्राप्त वरिष्ठता क्रम में अनुकंपा नियुक्ति के लिए करीब 30 अभ्यर्थियों की सूची प्रस्तुत की गई थी। इसमें से ही अभ्यर्थियों को वरिष्ठता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने 25 सितंबर 2026 को पत्र लिखकर सहायक ग्रेड 3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति उपरांत नियुक्ति की वरिष्ठता सूची के वरिष्ठता क्रम से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहा है। इसका प्रमाण पत्र मांगा गया था। यदि कोई अभ्यर्थी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित रह गया है तो उसकी सूची और रिक्तियों की स्थिति की जानकारी लोक शिक्षण को उपलब्ध करानी थी। इसके निर्देश कई बार बीईओ कार्यालय मे ंपदस्थ सहायक ग्रेड 3 अखिलेश तिवारी, अनुकंपा नियुक्ति कक्ष प्रभारी, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को कहा गया था। इसके बाद भी उन्होंने जेडी आफिस को जानकारी नहीं भेजी।
समय पर जानकारी नहीं से कार्य प्रभावित हुआ और पात्र अभ्यर्थियों के वंचित होने की भी स्थिति निर्मित हुई। इस लापरवाही पर आयुक्त ने भी नाराजगी जताई और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयुक्त के निर्देश पर जेडी लोक शिक्षण रीवा ने सहायक ग्रेड 3 अखिलेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उएनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय रायपुर कर्चुलियान बनाया गया है।
बार-बार कार्रवाई से बचते गए अखिलेश
आपको बता दें कि हर विवाद और लापरवाही में अखिलेश तिवारी का नाम आ ही जाता है। तत्कालीन कलेक्टर प्रतिभा पाल ने डीईओ आफिस में छापेमार कार्रवाई की थी। तब भी अखिलेश तिवारी ही फंसे थे। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के वेतन की फाइल रोके जाने सहित अन्य कई फाइलों के पेंडिंग रखने का मामला सामने आया था। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने तब भी लिपिक को जमकर फटकार लगाई थी। उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी इनक पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें सिर्फ डीईओ आफिस से स्थानांतरण के समय हटा दिया गया था। अब जाकर फिर गाज गिरी है।
41 करोड़ के अनुदान घोटाले में भी फंसा था बाबू
स्कूल शिक्षा विभाग में अनुदान और सामग्री घोटाला भी हुआ। इसमें करीब 4.41 करोड़ का घोटाला किया गया। फर्जी वेंडर बनाकर रिश्तेदारों और चिरपरिचितों के खाते में अनुदान की राशि भेज दी गई। जब मामले की जांच हुई तो एक एक कर पूरा मामला ही खुल कर सामने आ गया। अनुदान घोटाले में तत्कालीन कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने जांच कराई थी। इसमें 26 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। डीईओ आफिस में पदस्थ लेखापाल अशोक शर्मा, सहायक ग्रेड तीन अखिलेश तिवारी, शिक्षक विजय तिवारी का नाम सामने आया था। इसके अलावा कई वेंडर फर्जी बनाए गए थे। कम्प्यूटर सेंटर, दुकान संचालकों तक को वेंडर बनाकर फर्जी खाते में राशि भेज दी गई थी। मामले का खुलासा होने के बाद कई फर्जी खाता धारकों ने राशि भी सरेंडर की थी।

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह