रीवा जिले में लूट की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मऊगंज में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति की स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख रुपये चोरी हो गए, जबकि नईगढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 20 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे शख्स की स्कूटी से दो लाख रुपये अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया। मऊगंज थाना क्षेत्र के भाठी मोड़ के पास दिन दहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दिया है। आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ढढनी निवासी रामबहादुर तिवारी मऊगंज स्थित एसबीआई बैंक रुपये निकालने पहुंचे थे। दोपहर में वह दो लाख रुपये निकाले और स्कूटी की डिग्गी में रख कर चल दिये। इस दौरान वह दोपहर करीब पौने चार बजे भाठी मोड़ की एक किराना दुकान पर रुके। यहां से वे बनवारीलाल शुक्ला के घर पहुंचे, जहां उन्हें कुछ रुपए देने थे। जब उन्होंने स्कूटी की डिग्गी खोली, तो पाया कि उसका लॉक टूटा हुआ था और रुपए समेत दस्तावेजों से भरा बैग गायब था। बैग में 2 लाख रुपए के साथ पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना मऊगंज थाना में दी गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दिया है।
लगातार हो रही घटनाएं
ज्ञात हो कि मऊगंज में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी कई बार अज्ञात बदमाशों ने डिग्गी से रुपये पार चुके हैं। लेकिन ज्यादातर घटनाएं अब भी अबूझ पहेली बनी हुई है। पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण ही बदमाशों के हौसले बुलंद है। लिहाजा वह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
सीसीटीव्ही कैमरे खंगाल रही पुलिस
पीड़ित की शिकायत पर मऊगंज थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही घटना स्थल और बैंक के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जायेगा।
नईगढ़ी थाना क्षेत्र के डीपीएस स्कूल के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 20 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करते हुये पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार शिवराजपुर निवासी सीता साकेत 45 वर्ष बुधवार को यूनियन बैंक की नईगढ़ी शाखा गई थीं। उन्होंने बैंक से करीब 20 हजार रुपए निकाले थे। जब वह पैसे लेकर घर लौट रही थीं और डीपीएस स्कूल के पास पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया। बैग छीनकर बदमाश तेजी से बाइक पर फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाकर राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। महिला को तत्काल थाने ले जाया गया, जहां उन्होंने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। बदमाशों के फरार होने के संभावित रास्तों पर लगे थानों को अलर्ट कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बदमाश बैंक से ही महिला का पीछा कर रहे थे और सुनसान जगह देखकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।