सरभंगा जंगल में करंट लगने से बाघ की कथित मौत के दो महीने पुराने मामले का खुलासा हुआ। वन विभाग ने अवशेष बरामद कर वैज्ञानिक जांच शुरू की, जबकि आरोपियों और संभावित मिलीभगत की जांच तेज कर दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सरभंगा का जंगल दो महीने तक एक ऐसा राज अपने सीने में दबाए रहा, जिसे जानकर वन विभाग के अधिकारी भी सन्न रह गए। जहां बारिश के बीच घास लहलहा रही थी, वहीं नीचे एक बाघ का शव दफन था। आरोप है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए बिजली के करंट में बाघ की मौत हो गई थी। इसके बाद शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया ताकि किसी को भनक न लगे। शुक्रवार को आरोपी की निशानदेही पर जब कब्र खोदी गई तो सिर्फ बाघ के अवशेष ही नहीं मिले बल्कि जंगल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो गए।
सरभंगा जंगल में बाघ की मौत का दो महीने पुराना रहस्य आखिरकार जमीन के नीचे से बाहर आ गया। सतना वनमंडल को करीब पांच दिन पहले एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मझगवां वन परिक्षेत्र के सरभंगा जंगल में दो माह पहले एक बाघ की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसका शव जंगल में ही दफना दिया गया था। सूचना इतनी गंभीर थी कि वन विभाग ने बिना किसी शोर-शराबे के जांच शुरू की और पूरे मामले को गोपनीय रखा। वन अधिकारियों ने पहले अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। कई दिनों तक अलग-अलग स्तर पर सूचनाएं जुटाई गईं और संभावित स्थानों की पहचान की गई। जब शुरूआती जांच में सूचना सही होने के संकेत मिले तो गुरुवार को बड़े स्तर पर सर्च आॅपरेशन शुरू किया गया। डॉग स्क्वॉड, उड़नदस्ता दल, वन परिक्षेत्र अधिकारी रंजन सिंह परिहार सहित कई अधिकारी पूरे दिन जंगल छानते रहे। लेकिन लगातार बारिश, घने लैंटाना और सटीक स्थान की जानकारी नहीं होने के कारण टीम खाली हाथ लौट आई।
विशेषज्ञ टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
बरामद अवशेषों को सरभंगा वन विश्राम गृह लाया गया। मुकुंदपुर जू से वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता और उनकी टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने अवशेषों की जांच कर डीएनए और अन्य वैज्ञानिक परीक्षण के लिए नमूने सुरक्षित किए। इसके बाद वन संरक्षक अनुराग कुमार, वनमंडल अधिकारी मयंक चांदीवाल, उपवनमंडल अधिकारी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार हिमांशु शुक्ला और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बाघ के अवशेषों का अंतिम संस्कार किया गया।
टुकड़े-टुकड़े में निकली लाश
पूछताछ के बाद वन विभाग की टीम आरोपी की निशानदेही पर करारिया बीट के कम्पार्टमेंट क्रमांक पीएफ-820 पहुंची। जिस जगह खुदाई शुरू हुई वहां पहली नजर में कुछ भी असामान्य नहीं दिख रहा था। बारिश के कारण वहां घास उग चुकी थी और ऐसा लग रहा था जैसे जमीन ने दो महीने पुराने इस राज को पूरी तरह ढंक लिया हो। जैसे-जैसे खुदाई आगे बढ़ी, मिट्टी के नीचे से बाघ के कंकाल, हड्डियां और अन्य अवशेष (टुकड़े)मिलने लगे। मौके पर मौजूद अधिकारी भी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए।
जांच वन अमले तक पहुंची
वन विभाग के अनुसार मामले में दो अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है जबकि कुछ आरोपी अभी फरार हैं। सभी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जंगल की सुरक्षा में तैनात चौकीदार और उसके परिवार का नाम जांच में सामने आया है। इससे वन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
रात की सूचना ने बदल दी जांच की दिशा
गुरुवार देर रात मुखबिर ने वन विभाग को एक और अहम जानकारी दी। इस बार शक की सुई सीधे सरभंगा क्षेत्र में तैनात वन चौकीदार मिन्टा सिंह गोंड की ओर घूम गई। शुक्रवार सुबह उपवनमंडल अधिकारी अभिषेक तिवारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी रंजन सिंह परिहार और अन्य अधिकारियों ने चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरूआती पूछताछ में ही पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। आरोप है कि करीब दो महीने पहले कुछ लोगों ने जंगली सुअर का शिकार करने के लिए जंगल में बिजली का करंट बिछाया था। उसी करंट की चपेट में एक वयस्क बाघ आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाघ की मौत होते ही आरोपी घबरा गए। उन्हें पता था कि मामला सामने आया तो गंभीर कानूनी कार्रवाई होगी। इसलिए उन्होंने जंगल में ही गड्ढा खोदा और शव को मिट्टी में दफना दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।