रेलवे बोर्ड ने सतना समेत 43 स्टेशनों पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और डिजिटल एक्सल काउंटर प्रणाली लागू करने हेतु 665.14 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है, जिससे रेल सुरक्षा, संचालन क्षमता और ट्रेनों की समयबद्धता में बड़ा सुधार होगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना समेत 43 स्टेशनों में अब पुराने सिस्टम के सहारे नहीं, बल्कि हाईटेक तकनीक के दम पर जल्द ही ट्रेनें दौड़ेंगी। रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों की सिग्नलिंग व्यवस्था बदलने के लिए 665.14 करोड़ की बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद इटारसी-जबलपुर और जबलपुर-सतना-मानिकपुर जैसे सबसे व्यस्त रेलखंडों पर दशकों पुरानी पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली को हटाकर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर सिस्टम लगाए जाएंगे।
दो चरणों में होगा काम
रेलवे के मुताबिक इटारसी-जबलपुर रेलखंड के 19 स्टेशनों पर 271.31 करोड़ और जबलपुर-मानिकपुर सेक्शन के 24 स्टेशनों पर 393.83 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि रेल सुरक्षा और संचालन में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नई डिजिटल प्रणाली ट्रेनों की मूवमेंट पर रियल टाइम निगरानी रखेगी और सिग्नलिंग फेल जैसी घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम करेगी।
हाई डेंसिटी एवं सबसे व्यस्त रूट
पश्चिम मध्य रेल के मानिकपुर-सतना-जबलपुर एवं जबलपुर-इटारसी ये दोनों रेलखंड देश के हाई डेंसिटी और सबसे ज्यादा व्यस्त नेटवर्क में शामिल हैं। हर दिन सैकड़ों यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां यहां से गुजरती हैं। बढ़ते दबाव के बीच पुरानी सिग्नलिंग व्यवस्था रेलवे के लिए चुनौती बन रही थी। कई बार तकनीकी गड़बड़ियों के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है और संचालन बाधित। अब रेलवे इस पूरे नेटवर्क को हाईटेक सुरक्षा कवच से लैस करने का प्लान तैयार किया है।
मानवीय त्रुटियों पर लगेगा अंकुश
इन मार्गों पर पहले से ही कवच,आॅटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग तथा सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणालियों के क्रियान्वयन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अब इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम जुड़ने के बाद ट्रेन संचालन पूरी तरह स्मार्ट मॉनिटरिंग के दायरे में आ जाएगा। इससे मानवीय त्रुटियों पर अंकुश लगेगा और हादसों की आशंका भी कम होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि नई सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने के बाद लाइन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की लेटलतीफी घटेगी और रख-रखाव का खर्च भी कम होगा।
रेलवे बोर्ड ने सतना समेत 43 स्टेशनों में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर सिस्टम के 665.14 करोड़ की बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इससे रेल संचालन और सुरक्षित हो सकेगा।
हर्षित श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।