सतना में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक पीटी प्रदर्शन आयोजित हुआ।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने खुली सुसज्जित जिप्सी में सवार होकर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह एवं परेड कमांडर देविका सिंह बघेल के साथ परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुक्त आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आकर्षक परेड का भी आयोजन हुआ। परेड में पुलिस बैण्ड की धुन के साथ कुल 13 टुकड़ियों ने भाग लिया। इस समारोह में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों का आयोजन भी हुआ। समारोह में जिले के 37 विद्यालयों के करीब 2500 छात्र-छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत की धुन पर आकर्षक पीटी का प्रदर्शन किया। समारोह में 12 विभागों की झांकियां निकाली गई।

कारगिल शहीदों के परिजन सम्मानित
समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों तथा देहदान, अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिजन का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया।
ये रहे मौजूद
समारोह में महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, रामदास मिश्रा, पूर्व विधायक ऊषा चैधरी, पूर्व महापौर ममता पांडेय, पूर्व स्पीकर सुधीर सिंह तोमर, सुरेन्द्र शर्मा, विंध्य चेम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा, डीएफओ मयंक चांदीवाल, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मुनीन्द्र त्रिपाठी सेवा निवृत्त सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, पत्रकार एवं आम नागरिकगण समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ गौरव शर्मा ने किया।

सामूहिक पुरूस्कार की शील्ड दी गई
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी पुरूस्कृत किया गया। परेड का नेतृत्व करने के लिए परेड कमाण्डर देविका सिंह बघेल और सामूहिक पीटी कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव, जिला क्रीडा अधिकारी मीना त्रिपाठी और अशोक सिंह को सामूहिक पुरूस्कार की शील्ड दी गई। इस बार परेड में शामिल 13 सभी प्लाटूनों के कैडेट्स को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सामूहिक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।
इन्हें मिला पुरस्कार
सांस्कृतिक कार्यक्रम
झांकियों में
परेड में अच्छा प्रदर्शन
आर्म्स बल
अनआर्म्स वर्ग


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।