सतना जिला अस्पताल में 5 दिनों में 7433 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बारिश के चलते डेंगू, टायफाइड, पीलिया और उलटी-दस्त जैसे जल जनित रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टरों ने साफ पानी और ताजा भोजन की सलाह दी है।

जल जनित बीमारियों का बढऩे लगा ग्राफ
सतना, स्टार समाचार वेब
मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में जल जनित संक्रामक बीमारियों का ग्राफ बढ़ गया है। शहरी कालोनियों और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह खाली प्लाटों और गड्ढों में गन्दा पानी इकट्ठा हो गया है, जिसमे मलेरिया और डेंगू के लार्वा मिलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। लगातार बारिश और धूप निकलने से मौसम में हुए बदलाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते पांच दिन में 23 जून से 27 जून तक 7433 मरीजों ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया, जबकि उनमे से नौ सौ से अधिक मरीजों को अति गंभीर की श्रेणी में रखकर इलाज की लिए भर्ती होने की सलाह दी गई है। आंकड़ों के मुताबिक मेडिसिन ओपीडी में प्रतिदिन वायरल इंफेक्शन के 100 से अधिक मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 200 के करीब टायफाइड और पीलिया से पीड़ित मरीज इलाज कराने आ रहे हैं।
डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा
चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक बदलते मौसम के चलते अस्पताल में सर्दी जुकाम और गले के इंफेक्शन के मरीजों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिले में इस समय बारिश के चलते जिले में संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। जगह-जगह एकत्रित हुए पानी में मच्छर पनपने लगे हैं, जिनके काटने से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि बरसाती मौसम में नमी और उमस कि चलते खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। इंफेक्शन बढ़ने से मरीज को उलटी-दस्त जैसी समस्या शुरू हो जाती है। इन मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करना पड़ता है। वार्ड प्रभारियों की माने तो वर्तमान में अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड में छमता से अधिक मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए हैं जिनमे टायफाइड और उलटी-दस्त जैसी समस्या से पीड़ित हैं।
जिला अस्पताल में इस समय ज्यादा केस संक्रामक रोगों के आ रहे हैं, जिसमे उलटी-दस्त, टायफाइड और पीलिया जैसी बीमारियां शामिल हैं। इसके अलावा वायरल इंफेक्शन के मरीजों में लगातार बृद्धि हो रही है। बारिश के मौसम में फुल्की आदि का पानी और बाषित खाने से परहेज करें।
डॉ. मनोज प्रजापति, एमडी मेडिसिन, जिला अस्पताल
@ बदलते मौसम के चलते बच्चों में बुखार और डायरिया जैसी बीमारियां देखने को मिल रही हैं। गंभीर बच्चों को भर्ती भी कराया जा रहा है।
डॉ. संजीव प्रजापति, शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।