सतना भाजपा की नई जिला टीम 407 दिन बाद घोषित हुई। 17 नए चेहरे शामिल, पूर्व महापौर ममता पांडेय उपाध्यक्ष बनीं। कई पुराने पदाधिकारी बाहर, संगठन के बदले चेहरे पर सियासी चर्चा तेज।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की शनिवार को घोषणा हो गई। कभी भाजपा का जिले में चेहरा माने जा रहे कई पदाधिकारियों की नई टीम से छुट्टी हो गई है, कुल मिलाकर भाजपा की जिला टीम का चेहरा बदल गया है इसमें लगभग 17 नए चेहरे पदाधिकारी बनाए गए हैं। भगवती पांडेय के जिला अध्यक्ष बनने के लगभग 407 दिनों बाद घोषित हुई टीम में अनुभवी चेहरों को दरकिनार कर युवाओं को मौका दिया गया है। नई टीम में पूर्व महापौर ममता पांडेय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अतुल सिंह परिहार को दी गई है। जिला महामंत्री का एक पद और कार्यालय मंत्री की घोषणा नहीं की गई है।
पुरानी भाजपा जिला टीम के 8 में से 6 उपाध्यक्षों को बाहर कर दिया गया है। नई टीम से जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनमें लम्बे समय से पार्टी के उपाध्यक्ष रहे बाबूलाल सिंह पटेल, अशोक गुप्ता, किरण सेन, विजय तिवारी, संजय तीर्थवानी एवं सुधा सिंह का नाम शामिल हैं। इसी तरह नई टीम से 4 मंत्रियों रेनू सिंह पटेल, जान्हवी त्रिपाठी, संजीव द्विवेदी एवं शुभम तिवारी की छुट्टी कर दी गई है जबकि श्रीकृष्ण द्विवेदी को प्रमोट कर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। लम्बे इंतजार के बाद सामने आई 24 सदस्यीय जिला टीम में 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 8 जिला मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी की घोषणा की गई है। टीम में सतना विधानसभा का दबदबा है। यहां से 10 नेताओं को टीम में शामिल किया गया है जबकि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की विधानसभा से 5 लोगों को तथा नागौद, चित्रकूट और रामपुर बाघेलान से 3-3 नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया है।
ऋषभ व श्रीकृष्ण का प्रमोशन
सामने आई भाजपा की नई जिला टीम में पुरानी टीम के दो लोगों को प्रमोट किया गया है जिन्हें प्रमोट किया गया है उनमें अभी तक जिला महामंत्री रहे ऋषभ सिंह को उपाध्यक्ष बना दिया गया है जबकि पुरानी टीम में जिला मंत्री रहे श्रीकृष्ण द्विवेदी को भी प्रमोट करके उपाध्यक्ष बना दिया गया है।
17 नए चेहरे, प्रबल उपाध्यक्ष बने
भाजपा की शनिवार को घोषित जिले की नई टीम में पूर्व महापौर ममता पांडेय समेत 17 नए चेहरे शामिल हैं। पूर्व महापौर ममता पांडेय को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। टीम में जो अन्य नए चेहरे हैं जिन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे रामपाल यादव, गीतेश्वर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव का नाम शामिल है।
एससी-एसटी का दमदार चेहरा नहीं
भाजपा की जिला टीम वैसे तो कागज में देखने में पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है लेकिन क्या वास्तव में टीम संतुलित है और मिशन 2027, 28 और 29 के लिए परफेक्ट टीम है, इस पर घोषणा के साथ ही सवाल उठने लगे हैं। विशुद्ध रूप से जातीय समीकरण के मकड़जाल में उलझे विंध्य के प्रवेश द्वार सतना की जिला टीम में वैसे तो सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है लेकिन जिन चेहरों को प्रतिनिधित्व देने के नाम पर टीम में स्थान दिया गया है वे नाम अपने समाज के वोट बैंक को अपने फेवर में लाने में सक्षम नजर नहीं आ रहे हैं। उदाहरण के तौर पर जिला महामंत्री बनाई गई मधु बाल्मीक, सीमा लोधी, सुदर्शन कोल, चन्द्रभान कुशवाहा जैसे नाम पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आश्चर्यजनक हैं। जिला महामंत्री की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं रैगांव की पूर्व विधायक ऊषा चौधरी या किसी अन्य नाम पर पार्टी विचार करती तो वह चुनावों में भाजपा के लिए बेहतर विकल्प हो सकता था।
जय व मधु महामंत्री
भाजपा की नई जिला टीम में पुरानी टीम में महामंत्री रहे रमाकांत गौतम और सरोज गूजर को जगह नहीं मिली है। जिला महामंत्री का एक पद होल्ड रखा गया है फिलहाल दो महामंत्रियों जय प्रताप गुप्ता एवं मधू बाल्मीक के नाम की घोषणा की गई है। पूर्व वित्त मंत्री रामहित गुप्ता के नाती जो अब तक पार्टी के कोषाध्यक्ष थे उन्हें अब जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि लगभग दो दशक बाद पार्टी ने किसी वैश्य को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। इससे पहले रामोराम गुप्ता को यह दायित्व दिया गया था।
विपिन बने कोषाध्यक्ष
पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विपिन चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ दो सह कोषाध्यक्ष सीमा लोधी और सुदर्शन कोल को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी रामबाबू त्रिपाठी एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रीती रैकवार को बनाया गया है। अभी तक सोशल मीडिया प्रभारी विवेक सिंह थे।
पूर्व सांसद की नातिन जिला मंत्री
जिला टीम में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है उनमें पूर्व सांसद रामानंद सिंह की नातिन और हाल ही में विद्यार्थी परिषद से आर्इं वसुंधरा सिंह पटेल को जिला मंत्री बनाया गया है।
इन्हे भी मिली जिम्मेदारी
मंत्री: राजेश शुक्ला, दीप नारायण सिंह, अतुल शुक्ला, लव सिंह गोड़, चन्द्रभान कुशवाहा, वसुंधरा सिंह पटेल, राकेश कुमार सोनी एवं हरीश अग्रवाल।
सह कोषाध्यक्ष: सीमा लोधी एवं सुदर्शन कोल
सोशल मीडिया प्रभारी: रामबाबू त्रिपाठी
सह सोशल मीडिया प्रभारी: प्रीती रैकवार
इनके हाथ लगी निराशा
जिला मंत्री: शुभम तिवारी, जान्हवी त्रिपाठी, रेनू सिंह पटेल, संजीव द्विवेदी।
सह कोषाध्यक्ष: अनिल सचदेवा
मीडिया प्रभारी: श्यामलाल गुप्ता
सोशल मीडिया प्रभारी: विवेक सिंह
दो पद होल्ड: कार्यालय मंत्री, जिला महामंत्री


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।