सतना जिला अस्पताल में रात होते ही एम्बुलेंस दलाल सक्रिय हो जाते हैं। मरीजों को डराकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने का खेल चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले का सबसे बड़ा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल एक बार फिर एम्बुलेंस दलालों के नेटवर्क के कारण सवालों के घेरे में है। आरोप है कि रात होते ही अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल मरीजों और उनके परिजनों को गुमराह कर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने का खेल शुरू कर देते हैं। जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे के बाद जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को कुछ लोग यह कहकर डराते हैं कि यहां रात में इलाज नहीं मिलेगा और डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते। इसके बाद वे मरीजों को अपनी निजी एम्बुलेंस में बैठाकर शहर के निजी नर्सिंग होम की ओर ले जाते हैं।
वीडियो में कैद हुआ मामला
गुरुवार रात ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति मरीज को जिला अस्पताल से अपनी निजी एम्बुलेंस में बैठाकर भरहुत नगर स्थित शिवानी हॉस्पिटल लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों के नेटवर्क के जरिए चल रहा है।
गरीब मरीजों को बनाया जा रहा निशाना
सरकारी अस्पताल में मुफ्त या कम खर्च में इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले गरीब और ग्रामीण मरीज इन दलालों के झांसे में आ जाते हैं। उन्हें यह कहकर डराया जाता है कि जिला अस्पताल में इलाज संभव नहीं है, जबकि कई मामलों में मरीजों को बिना चिकित्सकीय सलाह के ही निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया जाता है, जहां उन्हें भारी खर्च उठाना पड़ता है।
पहले भी लग चुकी है रोक, फिर भी जारी खेल
गौरतलब है कि कुछ समय पहले जिला अस्पताल प्रशासन ने अनाधिकृत एम्बुलेंस संचालकों और दलालों के अस्पताल परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने का नोटिस भी चस्पा किया था। इसके बावजूद रात के समय यह अवैध गतिविधियां जारी हैं, जिससे अस्पताल प्रशासन की निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय एम्बुलेंस दलालों और उनके नेटवर्क की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों को गुमराह करने का यह खेल बंद हो सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।