सतना जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए अब आभा आईडी अनिवार्य कर दी गई है। नए नियम से गंभीर मरीजों और परिजनों को लंबी लाइन, तकनीकी दिक्कतों व देरी की समस्या झेलनी पड़ेगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्वास्थ्य विभाग के नए नियमों ने मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने आने वाले मरीजों के लिए अब आभा आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर गंभीर मरीजों को लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में अभी पैथालॉजी जांच के लिए मरीजों को आभा आईडी बनवाना पड़ती थी। आभा आईडी पंजीयन के बाद ही मरीजों का खून, यूरिन व अन्य की जांच की जाती थी।
... और बढ़ेगी परेशानी
नए नियम के बाद उन मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिनके पास यह कार्ड नहीं है या जिनके आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर लिंक नहीं है। नियम के फेर में पड़कर जांच में आने वाले गंभीर मरीजों की स्थिति और बिगड़ सकती है। आपको बता दें कि जब से जिला अस्पताल में खून जांच के लिए आभा आईडी अनिवार्य की गई है मरीज के परिजन साथ में मरीज भी घंटो-घंटों लाइन में खड़े होकर अपने नम्बर का इंतजार करते परेशान नजर आते हैं। ऐसे में अब सीटी स्कैन में आने वाले गंभीर मरीजों का क्या होगा?
दूर की गई तकनीकी खामियां मरीजों की हुई जांच
जिला अस्पताल परिसर में स्थापित आउटसोर्स एंजेंसी सिद्धार्थ सीटी स्कैन के संस्थापक शंकर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सीटी स्कैन यूनिट सुबह से ही शुरू कर दी गई थी। मरीजों की जांच भी की गई है। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन कम्पलेन के बाद इंजीनियर द्वारा मशीन को आॅनलाइन ही सुधारा गया। हालांकि इंजीनियर द्वारा एक बार फिर जिला अस्पताल में आकर मशीन की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह से सीटी स्कैन मशीन बंद हो गई थी जिसके लिए शिकायत की गई थी।
सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों को आभा आईडी बनवाना जरूरी है, इसके लिए मोबाइल नम्बर और आधार कार्ड अनिवार्य है। हालांकि कुछ गंभीर केसों में जिनके पास आभा आईडी नहीं है उनको चिकित्सक के मार्क पर सीटी स्केन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सीटी स्कै न कराने वाले मरीजों की आभा आईडी सीटी स्कै न यूनिट के कर्मी द्वारा ही बनाई जाएगी।
डॉ. शरद दुबे, आरएमओ जिला अस्पताल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।