सतना जिला अस्पताल में नई ब्लड टेस्ट मशीनों का इंस्टालेशन शुरू हो गया है, लेकिन रीजेंट की कमी से कई महत्वपूर्ण जांच रिपोर्टें प्रभावित हैं। टेंडर प्रक्रिया और जांच गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के नैदानिक केन्द्र परिसर में संचालित रीजनल डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा पांच साल पुरानी ब्लड टेस्ट मशीनों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। प्रयोगशाला में नई चाइनीज मशीनें आ गई हैं, जिनका इंस्टालेशन शुरू कर दिया गया है। अब इन मशीनों से ही ब्लड टेस्ट किए जाएंगे। नई मशीनों को फंक्शनल करने के साथ-साथ पुरानी मशीनों से भी कार्य लिया जा रहा है, ताकि कार्य में बाधा न पड़े। बताया जाता है कि पुरानी मशीनों में इम्यूनोलाइजर के रीजेंट खत्म होने की वजह से हितग्राहियों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। बीते दो दिन से यह समस्या बानी हुई है जिस पर प्रबंधन द्वारा समबन्धित संस्था को इंजीनियर बुलाने पत्राचार किया गया है। नई मशीनों की स्थापना के लिए इंजीनियरों के शुक्रवार को आने की संभावना जताई जा रही है। जैसे ही नई मशीनें कार्य करने लगेंगी पुरानी को पैक कर कम्पनी को भेज दिया जाएगा।
ये मशीनें होंगी अपडेट
आधुनिक युग में नई मशीनों का ही दौर है, जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में लगी मशीनें पांच साल पूर्व स्थापित की गई थीं। मशीनों में अपडेट नहीं हो रहा है जिसके चलते जांच रिपोर्ट आने में देर लगती है। नई मशीनें स्थापित होने के बाद एक साथ कई टेस्ट लगाए जा सकते हैं जिनकी रिपोर्ट भी समय से पहले उपलब्ध हो जाएगी। लैब में बायोकैमिस्ट्री, एचपीएलसी, हेमेटोलॉजी, एचबीएनएसी एवं पीटीआई एनआर जैसी मशीनों को बदल कर नई मशीनें स्थापित की जाएंगी।
तीन नई मशीनें आई, रीजेंट नहीं
बताया गया कि जिला अस्पताल में इम्यूनोलाइजर, बायोकमेस्ट्री एवं हेमेटोलॉजी की एडवांस्ड मशीनें आ चुकी हैं जिन्हें फंक्शनल किया जा रहा है। चूंकि आउटसोर्स संस्था द्वारा मप्र, उप्र एवं बिहार में एक साथ मशीनों को बदलने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते न तो नई मशीनों के रीजेंट उपलब्ध हो पा रहे हैं और न ही पुरानी के। पुरानी मशीनों के रीजेंट न आने की वजह से कई जांचें प्रभावित हो रही हैं। बताया जाता है कि पुरानी इम्यूनोलाइजर मशीन के रीजेंट खत्म होने की वजह से थाइराइड, विटामिन बी-12 एवं विटामिन डी की जांच रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। कम्पनी द्वारा अपनी संबंधित संस्था भारत लैब को जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है जिसके चलते समय लग रहा है। बताया जाता है कि रोजाना 60 से 70 मरीजों का ब्लड टेस्ट इम्यूनोलाइजर मशीन से किया जाता है।
पीओसीटी साइंस हाउस ने लिया 82 प्रतिशत बिलों में टेंडर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल की आउटसोर्स संस्था पीओसीटी साइंस हाउस प्रा.लि. द्वारा 82 प्रतिशत बिलों में नई मशीनों को स्थापित कर पुरानी को बदलने का टेंडर लिया गया है। चाइना की मिनरे कम्पनी की मशीनें स्थापित की जाएंगी। बड़ी बात यह है कि 82 प्रतिशत बिलों में टेंडर कैसे किया गया? जानकारों ने बताया कि जहां अन्य कम्पनियां 100 रुपए में अगर एक ब्लड टेस्ट करती हैं तो टेंडर ली हुई कम्पनी 18 रुपए में ब्लड टेस्ट करने का दावा कर रही है। ऐसे में गुणवत्ताविहीन जांच रिपोर्ट मिलने की भी आशंका है। कुछ जानकारों का कहना है कि मशीनोंं में सबसे बड़ा खेल रीजेंट का है, कम्पनी के द्वारा करोड़ों की मशीनों को ईएमआई पर आउटसोर्स संस्था को दे दिया जाता है लेकिन जांच में प्रयोग होने वाले रीजेंट को निश्चित कम्पनी से खरीदने को कहा जाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।