पश्चिमी विक्षोभ से बदले मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखा। सतना जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी, वायरल और श्वसन रोग प्रमुख रहे।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। दोपहर में कड़ी धुप के चलते लोगों को गर्मी महसूस हो रही है वहीं रात में खासी ठण्ड भी देखने को मिल रही है। इस प्रकार के मौसम परिवर्तन से बीमारियों का ग्राफ फिर बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा देखने को मिला। नए साल में पहली बार ठण्ड के सीजन में मरीजों की ऐसी भीड़ देखने को मिली। ठण्ड के चलते ओपीडी एक हजार से 1200 के बीच रहती थी। लेकिन सोमवार को सुबह से ही अपना ओपीडी पर्चा बनवाने मरीज परिजन लाइन में खड़े नजर आए। आलम यह रहा कि ओपीडी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लाइन में खड़े मरीज और मरीज के परिजन अपने नंबर का इंतजार करते नजर आये। छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में 1726 मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर ओपीडी में इलाज करवाया जिसमे से 191 अति गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक इस समय मरीज में फिर से वायरल अटैक देखने को मिल रहा है। मरीजों में बुखार, खांसी,उल्टी-दस्त, पेट दर्द और श्वसन संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। चिकित्सकों का अनुमान है कि गर्मी बढ़ते ही मरीजों की भीड़ और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: MP: धार भोजशाला में बसंत पंचमी पर शांति से पूजा होगी और नमाज भी
ईसीजी और एक्स-रे में भी भीड़
ओपीडी में आने वाले 20 फीसदी मरीजों का बीपी बढ़ा हुआ था और चेस्ट पेन की शिकियत बनी हुई थी। चिकित्सकों द्वारा इन मरीजों का बीपी जांच कर ईसीजी के लिए भेजा गया। चेस्ट पेन के मरीजों के चलते ईसीजी कक्ष में भी मरीजों की भीड़ रही। वहीं खांसी और निमोनिया से पीड़ित मरीज एक्स रे में जांच कराने पहुंचे।
मेडिसिन की ओपीडी में लम्बी कतार
जिला अस्पताल की नवीन ओपीडी में संचालित दोनों मेडिसिन ओपीडी कक्ष में मरीजों की लम्बी कतार देखने को मिली सोमवार को 350 से अधिक मरीजों ने अपना इलाज करवाया जहां 70 से अधिक अति गंभीर मरीजों को भर्ती होने की सलाह दी गई। बताया गया कि 70 फीसदी मरीज वायरल बुखार एवं 20 फीसदी मरीज शुगर-बीपी के थे। इसके अलावा कई मरीजों में खांसी के बाद चेस्ट पेन की शिकायत भी थी। चेस्ट पेन के मरीजों को एक्सरे और ईसीजी जांच कराने की सलाह भी दी गई। मौसम परिवर्तन से अस्थमा और श्वसन से संबंधित मरीजों में बृद्धि देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: भोपाल: मंत्री विजय शाह का मुखौटा पहनाकर युवक को पुलिस को सौंपा
वर्तमान में चेस्ट पेन और सर्दी-जुकाम, खांसी, निमोनिया के मरीजों की संख्या सर्वाधिक आ रही है। मरीजों में अगर कफ 7 दिन से कम का है तो वायरल से सम्बंधित ट्रीटमेंट किया जाता है। अगर मरीज 7 दिन से ज्यादा कफ या बुखार से पीड़ित है तो चेस्ट एक्स रे कराकर निमोनिया आदि का इलाज किया जाता है।
डॉ. विक्रम सिंह एमडी, मेडिसिन, जिला अस्पताल
बदलते मौसम में बच्चो में इस समय तेज बुखार,खांसी,निमोनिया, श्वांस की बीमारी, इंफेक्शन और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। वायरल बुखार के बाद कई बच्चों को चक्कर जैसे लक्षण भी नजर आ रहे हैं जिन्हे भर्ती कर सिटी स्कैन जांच कराई जा रही है। बच्चों में बुखार आते ही चिकित्सक से संपर्क करें ताकि दिमागी बुखार न चढ़े।
डॉ. संजीव प्रजापति, शिशु रोग विशेषज्ञ

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।