सतना जिला अस्पताल में 400 बिस्तरों पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। नर्सिंग स्टाफ की कमी, छुट्टियां और उच्च शिक्षा के लिए अवकाश से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मेडिकल कॉलेज आने के बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या में तो इजाफा हुआ है लेकिन नर्सिंग स्टाफ की संख्या दिन-ब- दिन घटती जा रही है, जिसका परिणाम यह हो रहा है कि लगभग 400 बिस्तर अस्पताल एक बार फिर मरीजों से ओवरलोड हो गया है। वर्तमान में 14 नर्सिंग आॅफीसरों ने अग्रिम पढाई के लिए प्रबंधन को रिलीविंग लेटर भी लिखा है। नर्सिंग स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधा में जहां गुणवत्ता की कमी नजर आ रही है वहीं अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ वर्क लोड के शिकार हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार बड़ी संख्या में नर्सिंग आॅफीसर उच्च शिक्षा के लिए अवकाश ले रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में मरीजों की देखभाल पर असर पड़ सकता है। रिकार्ड के अनुसार अस्पताल में स्वीकृत 185 पदों के मुकाबले फिलहाल 182 नर्सिंग आॅफीसर कार्यरत हैं, लेकिन वास्तविक उपलब्धता इससे काफी कम है। वर्तमान में करीब 168 नर्सिंग आॅफीसर ही तीनों शिफ्ट में ड्यूटी कर रही हैं। मैट्रन के मुताबिक सीनियर नर्सिंग आॅफीसर भी नौकरी छोड़कर आगे की पढ़ाई के लिए जा रही हैं। जिला अस्पताल में कार्यरत 14 नर्सिंग आॅफीसरों ने अग्रिम पढ़ाई के लिए रिलीविंग लेटर दे दिया है।
सेवाओं पर असर की आशंका
नर्सिंग स्टाफ की लगातार घटती संख्या के चलते तीनों शिफ्ट में कार्यरत स्टाफ पर दबाव बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में आए दिन 10 की संख्या में अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ छुटटी में बना रहता है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण एक-एक नर्स पर कई मरीजों की जिम्मेदारी आ रही है, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। बताया गया कि जिला अस्पताल में रोजाना 1200 से अधिक मरीज ओपीडी में पंजीयन कर अपना इलाज कराने पहुंचते हैं जबकि सैकड़ों मरीजों को गंभीर होेने के चलते वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इतनी संख्या में भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल पाना बड़ा मुश्किल है।
प्रबंधन पर बढ़ा दबाव
अस्पताल प्रबंधन के सामने अब बड़ी चुनौती स्टाफ की कमी को संतुलित करना है। यदि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था या नई भर्तियां नहीं हुईं, तो आने वाले समय में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावित हो सकती हैं। अस्पताल के अन्य नर्सिंग पदों की स्थिति भी चिंताजनक है। सीनियर नर्सिंग आॅफिसर के 14 पदों में से केवल 1 कार्यरत है, जबकि 13 पद खाली हैं। मेट्रॉन के 7 पद पूरी तरह रिक्त हैं। मेल स्टाफ नर्स के 18 पदों में से 8 ही कार्यरत हैं।
185 पद नर्सिंग आॅफीसर के स्वीकृत
इन्होंने लिया लीव


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।