सतना जिला अस्पताल की पैथालॉजी में विटामिन डी और बी-12 जांच एक माह से बंद हैं। नई मशीनें इंस्टॉल नहीं हुईं, जांचें आउटसोर्स हो रही हैं और टेंडर प्रक्रिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। परिसर के नैदानिक केन्द्र स्थित रीजन डायग्नोस्टिक सेंटर पैथालॉजी में विटामिन डी एवं बी-12 की जांचें माह भर से बंद हैं। मरीजों को दो-दो दिन बाद रिपोर्टें थमाई जा रही हैं। पुरानी मशीनों के रीजेंट खत्म हैं, नई मशीनें धूल खा रही हैं। आउटसोर्स संस्था द्वारा सेम्पल टेस्ट किए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैथालॉजी में टेस्ट के लिए सेम्पलों को आउटसोर्स संस्था भारत लैब में भेजा जा रहा है। पैथालॉजी में नई एडवांस मशीनों के आने के बाद पुरानी मशीनों का भी रीजेंट (केमिकल) आना बंद कर दिया गया है जिसके चलते कई जांच प्रभावित हो रही हैं। बीते एक माह से थाइराइड की जांच के साथ विटामिन डी एवं विटामिन बी-12 की जांच पैथालॉजी में नहीं की जा रही है। सेम्पल लेकर आउटसोर्स संस्था को भेजा जा रहा है। हालांकि दो दिनों से थाइराइड की जांच जिला अस्पताल में ही शुरू कर दी गई है।
नई मशीनें नहीं हो पाई इंस्टॉल
पांच साल पुरानी मशीनों को बदलने की कवायद के चलते पैथालॉजी को तीन नई मशीनें बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, इम्युनोलाइजर और हैमेटोलॉजी एडवांस मशीन दी गई लेकिन ये वहां रखी धूल फांक रही हैं। एडवांस क्षमता वाली इन मशीनों को अभी तक इंस्टॉल नहीं किया गया है। इसका भी कारण रीजेंट न आना है। लैब से जुड़े जानकार बताते हैैं कि पुरानी मशीनों को बदल कर सभी जगह नई एडवांस मशीनें दी जा रही हैं, पुरानी मशीनों में जहां 90 टेस्ट एक साथ लगाए जाते थे वहीं अब इन मशीनों में 140 से ज्यादा टेस्ट एक बार में हो सकेंगे। गौरतलब है कि 400 बिस्तरीय अस्पताल में रोजाना बायोकैमिस्ट्री से जुड़े 12 सौ से अधिक जांचे रोजाना की जाती हैं।
सेम्पल कलेक्शन कक्ष में लगेगी लैब
पैथालॉजी और सेम्पल कलेक्शन की जगह में बदलाव किया गया है जो कि सोमवार से अस्तित्व में आ जाएगा। सूत्रों के अनुसार नैदानिक केन्द्र में नई मशीनों के आ जाने से जगह कम पड़ रही है जिसके चलते लैब को सेम्पल कलेक्शन कक्ष में संचालित करने की योजना बनाई गई है, वहीं सेम्पल कक्ष को पुरानी आर्थो ओपीडी में शिफ्ट किया जाएगा।
82 प्रतिशत बिलो में पीओसीटी ने लिया टेंडर
सूत्रों के अनुसार भोपाल की आउटसोर्स संस्था पीओसीटी साइंस हाउस प्रा. लि. द्वारा 82 प्रतिशत बिलो (नीचे) टेंडर लिया गया है जिसमें पुरानी मशीनों को बदलकर एडवांस मशीनें लगाने का प्रस्ताव शामिल है। बड़ी बात यह है कि 82 प्रतिशत की गिरावट में लिए गए टेंडर में आखिरकार कैसे कार्य हो पाएगा? 20 दिन से आई मशीनों के रीजेंट तक नहीं आ पाए हैं। मशीनों को इंस्टॉल करना तो दूर की बात है। कुछ जानकार इस सौदे को घाटे का सौदा भी बता रहे हैं और गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जहां अन्य कम्पनियां 100 रुपए में अगर एक ब्लड टेस्ट करती है तो यह आउटसोर्स संस्था 18 रुपए में ब्लड टेस्ट करने का दावा कर रही है। ऐसे में गुणवत्ताविहीन रिपोर्ट मिलने की आशंका है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।