सतना जिला अस्पताल की पैथालॉजी में विटामिन डी और बी-12 जांच एक माह से बंद हैं। नई मशीनें इंस्टॉल नहीं हुईं, जांचें आउटसोर्स हो रही हैं और टेंडर प्रक्रिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में दस्तक अभियान की धीमी शुरुआत ने चिंता बढ़ाई। जिला सैम और डायरिया हॉटस्पॉट में शामिल है, जबकि लक्ष्य के मुकाबले केवल 2.79 प्रतिशत बच्चों की जांच हो सकी, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल उठे।
सतना-मैहर में संविदा पीजीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों के दस्तावेजों के तीन दिवसीय सत्यापन आदेश पर विरोध शुरू हो गया है। चिकित्सकों ने नियमित और संविदा दोनों के दस्तावेजों की समान व पारदर्शी जांच की मांग उठाई है।
सतना में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने कमजोर स्वास्थ्य प्रगति पर नाराजगी जताई, अधिकारियों को फटकार लगाई, स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार, लंबित कार्यों के समाधान और अस्पताल सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
सतना जिले में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। जन्म से पांच वर्ष तक के 2.26 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं।
सतना में आग से झुलसे मरीजों को बिना एसी वाली 108 एंबुलेंस से रेफर किए जाने के बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। एंबुलेंसों के रखरखाव और मॉनिटरिंग की कमी भी सामने आई है।
सतना जिले के अमरपाटन और देवराजनगर में खसरा नियंत्रण एवं टीकाकरण समीक्षा के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी ने लापरवाह एएनएम के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कई स्वास्थ्य केंद्रों में पद रिक्त होने से टीकाकरण प्रभावित है।
सतना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही एनएचएम की जांच में सामने आई। कुपोषण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की निगरानी में कमी और अस्पतालों में अनियमितताओं पर छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ वैभव जैन ने सतना जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। दवा स्टोरों में अव्यवस्था, अनुपयोगी दवाओं का भंडारण और चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।






















