सतना कृषि उपज मंडी में ई-मंडी योजना के नियमों की अनदेखी सामने आई है। तुलावटी की बजाय व्यापारी उनकी आईडी से तौल एंट्री कर रहे हैं, जिससे किसानों के हित प्रभावित होने की आशंका है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
ई-मंडी योजना के तहत मंडियों में तौल से जुड़ी पूरी जानकारी आॅनलाइन पोर्टल पर अनुज्ञप्तिधारी तुलावटी द्वारा दर्ज किया जाना अनिवार्य है, लेकिन सतना कृषि उपज मंडी में इसके उलट स्थिति सामने आ रही है। यहां व्यापारी स्वयं तौल की जानकारी भर रहे हैं। वह भी तुलावटी की आईडी का उपयोग करके। यह व्यवस्था न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे किसानों के हितों पर सीधा असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। मंडी प्रशासन का तर्क है कि कई तुलावटी आॅनलाइन पोर्टल पर एंट्री करने में दक्ष नहीं हैं, इसलिए उनके सहयोग के लिए व्यापारियों से जानकारी भरवाई जा रही है। हालांकि, यह तर्क सवालों के घेरे में है क्योंकि राज्य स्तर पर इस विषय में पहले ही सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके, संभाग की ए ग्रेड मानी जाने वाली सतना मंडी सहित सतना-मैहर जिले की अन्य मंडियों में भी आदेशों का पालन नहीं हो रहा। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड को अन्य मंडियों से भी ऐसी शिकायतें मिली थीं। इसके बाद बोर्ड के एमडी ने सभी मंडी सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ई-मंडी पोर्टल पर तौल की एंट्री केवल तुलावटी ही करेंगे। साथ ही, नियम उल्लंघन पर नाराजगी जताते हुए संयुक्त संचालकों को मंडियों के नियमित निरीक्षण के आदेश भी दिए गए थे।
किसान हो सकते हैं ठगी का शिकार
प्रक्रिया के अनुसार किसान की उपज की पहले नीलामी होती है, फिर संबंधित तुलावटी काटा क्रमांक के अनुसार तौल कर उसकी एंट्री ई-मंडी पोर्टल पर करता है। इसी दर्ज तौल के आधार पर किसान को भुगतान होता है। लेकिन जब व्यापारी ही तुलावटी की आईडी से लॉग-इन कर तौल की जानकारी भर रहा है, तो तौल कम दिखाने और कम भुगतान करने की गुंजाइश बन जाती है। यानी हर सौदे में थोड़ा-थोड़ा घटाकर किसान को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
आदेश में वैकल्पिक व्यवस्था साफ
मंडी बोर्ड द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि यदि तुलावटी कम हों या तकनीकी दिक्कत आए, तो मंडी का अधिकृत कर्मचारी तौल एंट्री करेगा व्यापारी नहीं। इसके बावजूद व्यापारियों द्वारा तुलावटी की आईडी से एंट्री होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
आईडी-पासवर्ड कैसे पहुंचे व्यापारियों तक?
तुलावटी संघ का कहना है कि व्यापारियों को तुलावटी की आईडी और पासवर्ड मिलना गंभीर मामला है। कई बार जब तुलावटी स्वयं एंट्री करने पहुंचते हैं, तो जानकारी पहले से भरी मिलती है। उनका आरोप है कि यह सब प्रशासनिक मिलीभगत के बिना संभव नहीं।
कुछ तुलावटियों के आईडी पासवर्ड ले रखें है व्यापारी। इसकी शिकायत मंडी प्रशासन से कई बार कर चुके हैं।
शरद परौहा, अध्यक्ष तुलावटी संघ
कई बार व्यवस्था बदली गई है तो हो सकता है ऐसा हो। लेकिन यह गलत है। जो जिसका काम है उसे ही करने देना चाहिए।
विनोद अग्रवाल, सचिव, कृषि उपज व्यापारी संघ
तौल तुलावटी करता है और ई मंडी में चढ़ाता है। फरवरी तक यह सब ठीक हो जाएगा।
करुणेश तिवारी, सचिव, कृषि उपज मंडी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।