सतना विद्युत विभाग ने 1208 उपभोक्ताओं को अंतिम गुलाबी नोटिस जारी किया है। 4.53 करोड़ रुपए की बकाया राशि न भरने वालों को अब कोर्ट भेजा जाएगा। विद्युत अधिनियम के तहत जेल की कार्रवाई भी संभव, अब तक 230 उपभोक्ताओं के मीटर किए जा चुके हैं डिसकनेक्ट।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विद्युत विभाग ने सतना शहर संभाग अंतर्गत अब 1200 बिजली चोरों को अदालत पहुंचाने की तैयारी कर ली है। साथ ही ऐसे उपभोक्ता जो आदतन बिजली बिल जमा नहीं करते उन्हें गुलाबी नोटिस जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक ये नोटिस अंतिम सूचना है। इसके बाद ऐसे प्रकरण जिसमें राशि जमा नहीं हुई है, चाहे वो बिजली बिल से सम्बंधित हो या अन्य चोरी प्रकरण की, उन उपभोक्ताओं को कोर्ट में लाने की अंतिम सूचना के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बताया गया कि शहर संभाग अंतर्गत 1208 उपभोक्ताओं पर कुल 4.53 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया है। बुधवार से शुरू हुए अभियान के तहत अभी तक दो सौ से अधिक उपभोक्ताओं पर कार्रवाई भी कि जा चुकी है।
लगाई गई 13 वकीलों की टीम
विभाग के मुताबिक 4.53 करोड़ के बकाया भुगतान को वसूलने 1208 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी की गई है। उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने विभाग के 13 वकीलों की टीम लगाई गई है जो न्यायालय प्रकरण में बकायादारों को लाने की तैयारी कर रही है। बताया गया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के प्रकरण पर तो जेल का प्रावधान है। इस बार बिजली विभाग की सख्ती बिजली चोरों को जेल भेजने का प्लान बना रही है। ऐसी स्थिति में यदि इस माह के अंत में बिजली चोरी के प्रकरणों में गिरफ्तारियां होती है, तो यह अचरज नहीं होगा। सहायक अभियंता और लीगल सेल प्रभारी अवनीश पांडे ने बताया कि राजस्व के प्रकरणों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। गुरुवार की देर शाम तक 230 उपभोक्ताओं के मीटर डिसकनेक्ट कर निकाल लिए गए, जिन पर बिजली चोरी और अनधिकृत उपयोग के प्रकरण दर्ज किए गए थे।
बताया गया कि विभाग द्वारा जैसे ही मीटर निकलने की कार्रवाई शुरू की गई, ऐसे सभी उपभोक्ता परेशान होकर शहर के आॅफिस में नोटिस लेकर घूमते नजर आए।
इस बार अंतिम नोटिस बांट कर ऐसे उपभोक्ताओं को चयनित किया जा रहा है जो आदतन बिजली चोर है। विभाग द्वारा लगातार सूचना के बाद भी प्रकारण राशि जमा नहीं कर रहे है। अब न्यायालयीन प्रकरण से ही चोरी से रोका जा सकता है।
अवनीश पांडे, सहायक अभियंता और लीगल सेल प्रभारी
किसी को जेल भेजना कभी मंशा नहीं रही। विद्युत अधिनियम 2003 में पकड़े जाने पर जेल के प्रावधान है। अभी भी व्यक्तियों से अपील है कि 21 जुलाई के पूर्व चोरी की क्षतिपूर्ति राशि जमा कर समझौता करवाए और बहुत बड़ी विपदा से स्वयं और उनके परिवार को बचाए।
विद्यासागर सिंह, प्रभारी अधिकारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।