सतना जिले के छह स्वास्थ्य संस्थानों में नेत्र जांच शिविर लगाए गए। 434 लोगों की जांच में 272 को चश्मे की जरूरत मिली, जबकि 42 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत सामने आई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के 6 स्वास्थ्य संस्थाओं में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित नेत्र जांच शिविर में 434 लोगों की आंख की जांच की गई। जांच के दौरान 272 जरूरतमंद लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई जिन्हें मौके पर चश्मे उपलब्ध कराए गए। बड़ी बात यह है कि जांच के दौरान 42 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत सामने आई। जिस पर चिकित्सकों द्वारा इन मरीजों को आगे की जांच और आवश्यक उपचार के लिए जिला अस्पताल में परामर्श लेने की सलाह दी गई। जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आगे की उपचार प्रक्रिया तय की जाएगी। गौरतलब है कि सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला के निर्देश पर जिले के 6 स्वास्थ्य संस्थानों में नेत्र शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।
2 सीएचसी, 2 पीएचसी एवं 1 सब सेंटर में आयोजित हुई जांच
जिला अस्पताल के नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पुष्पराज सिंह ने बताया कि मंगलवार को आयोजित नेत्र शिविर में हितग्राहियों की भीड़ देखी गई। सीएमएचओ के निर्देश पर जिले के 2 सीएचसी, 2 पीएचसी, 1 सब सेंटर और 1 ग्राम पंचायत में नेत्र शिविर आयोजित किया गया जिसमें आंखों की जांच के साथ चश्में बांटे गए। नागौद के रहिकवारा में 64 हितग्राहियों में से 6 लोगों को मोतियाबिंद निकला। वहीं सीएचसी कोठी में 81 में से 4, पीएचसी कोटर में 72 लोगों में से 3, अमिरती ग्राम पंचायत में 47 लोगों में से 5, पीएचसी नईबस्ती में 110 लोगों में से 20 एवं सीएचसी उचेहरा में 60 लोगों में से 4 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। चिकित्सक श्री सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्तमान में नेत्र से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, हितग्राहियों को उनका लाभ उठाना चाहिए।
आयुष्मान से मिल रहा लाभ : सांसद
सांसद ने कहा कि आज देश में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की स्थापना से लोगों को किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का उद्देश्य यही है कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी बेहतर उपचार से वंचित न रहे। नेत्र परीक्षण जैसे शिविर इन सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शिविर में लोगों की आंखों की जांच की गई और चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। आयोजन में भगवती पांडेय, प्रवल श्रीवास्तव, रामपाल यादव, गीतेश्वर सिंह, मुरारी सोनी, उत्तम वाल्मीकि, सौभय केसरी, सूर्यपाल सिंह, अजय सिंह, चंद्रसखी डोहर, आशीष सिंह सहित डॉ. विनीत गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. पुष्पराज सिंह और राजभान सिंह मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना जिले के छह स्वास्थ्य संस्थानों में नेत्र जांच शिविर लगाए गए। 434 लोगों की जांच में 272 को चश्मे की जरूरत मिली, जबकि 42 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत सामने आई।
भारतीय शेयर बाजार में आज दो दिन की राहत रैली के बाद फिर से गिरावट शुरू हो गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 453.35 अंक गिरकर 72,614.46 पर आ गया। निफ्टी भी 164.90 अंक की गिरावट के साथ 22,611.20 पर पहुंच गया।
भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों का ऐलान हो गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फैसले की जानकारी देते हुए आम जनता और लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।
सुस्त शुरुआत की आशंका के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 72,563 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 22,550 के ऊपर बना रहा। बैंकिंग और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी ने बाजार की शुरुआती चाल को सहारा दिया।
भारतीय शेयर बाजार में आज लंबे समय के बाद अच्छी तेजी देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 355.14 अंक बढ़कर 72,264.84 के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 0.49 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 101.00 अंक बढ़ा।
जीएसटी काउंसिल सात अक्टूबर को होने वाली अपनी बैठक में देश के इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बड़े सुधारों को मंजूरी दे सकती है। सितंबर 2025 में हुए रेट रेशनलाइजेशन (जीएसटी दरों में बदलाव) के बाद सरकार अब नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी के तहत टैक्स प्रशासन को आसान बनाने और कारोबारियों को राहत देने पर काम कर रही है।
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। तत्काल प्रभाव से पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कच्चे तेल और रिफाइंड उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण किया गया है।
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले से पहले जानें कि रेपो रेट बढ़ने, घटने या स्थिर रहने पर आपकी होम लोन की EMI और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर क्या असर पड़ेगा।
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।