भोपाल के शबरी नगर में प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल गैंग ने यश उर्फ भय्यू के साथ की बर्बरता। मारपीट के बाद अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी के शबरी नगर इलाके में गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। इलाके में दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक युवक के साथ ऐसी बर्बरता की गई, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। घटना का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना इलाके में अपनी धाक जमाने और वर्चस्व को लेकर हुई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों ने न केवल युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। आरोपियों ने पीड़ित को तब तक पीटा जब तक वह बेसुध नहीं हो गया।
इस सनसनीखेज मामले में मुख्य रूप से प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गट्टू पिस्टल अभी कुछ ही दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यश उर्फ भय्यू नाम के युवक को निशाना बनाया।
प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के आधार पर बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यश को पहले अर्धनग्न किया और फिर उसे लात-घूंसों से लहूलुहान कर दिया। क्रूरता यहीं नहीं रुकी; जब यश बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने कथित रूप से उसके चेहरे पर पेशाब कर दी। यह घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब वायरल हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित यश उर्फ भय्यू खुद भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसे एक अन्य कुख्यात बदमाश उमेस बम लहरी उर्फ मिट्ठूलाल के गुट का सदस्य बताया जा रहा है। मिट्ठूलाल फिलहाल हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विपक्षी गुट ने उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उसके गुर्गे पर हमला किया है।
इतनी बड़ी वारदात और वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शबरी नगर और आसपास के इलाकों में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में दहशत है कि वर्चस्व की यह लड़ाई आने वाले दिनों में किसी बड़ी गैंगवार का रूप ले सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह