सतना जिले में खरीफ सीजन के दौरान खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। रातभर लाइन में खड़े रहने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिली, केवल टोकन दिया गया। नाराज किसानों ने नागौद में एनएच-39 पर जाम लगाकर विरोध जताया। कालाबाजारी और प्रशासनिक लापरवाही पर किसानों का गुस्सा भड़का।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जिले में खरीफ सीजन के दौरान खाद की भारी कमी से किसान परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि किसान रात से ही टोकन लेने के लिए लाइन में लग रहे हैं, लेकिन न तो टोकन मिल रहा है और न ही खाद। नाराज किसानों ने नागौद में एनएच-39 पर जाम लगा दिया।
गुरुवार को दो गोदामों में हंगामा हआ, जिनमें नागौद की स्थिति सबसे ज्यादा तनावपूर्ण रही। जिला प्रशासन ने टोकन व्यवस्था लागू की है, लेकिन खाद की सप्लाई मांग के मुताबिक नहीं हो पा रही। मार्कफेड के सतना और सिविल लाइन गोदाम में भी किसान सुबह से लाइन में खड़े हैं। पन्ना-सतना रोड पर किसानों द्वारा लगाए गए जाम को पुलिस ने समझाकर खत्म कराया। स्थिति संभालने के लिए एसडीएम सिटी राहुल सिलड़िया समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कालाबाजारी के आरोप में एसडीएम ने कहा-
सबूत दो दुकानदार पर एफआईआर दर्ज कराएंगे किसान को मुफ्त खाद दिलाएंगे
किसानों का आरोप है कि बाजार में खाद 600 रुपए में खुलेआम बिक रही है। इस पर एसडीएम ने कहा कि अगर वीडियो सबूत मिले तो तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसडीएम ने यहां तक कहा कि किसान को मुफ्त खाद दिलाएंगे।
नेतागीरी करनी है या खाद चाहिए
इस दौरान किसानों का हंगामा कम न होता न देख एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने कहा कि खाद चाहिए या नेतागीरी करनी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को खाद दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
अब 20 तारीख का मिला टोकन
खरीफ फसल की बुआई का समय बीत रहा है, जिससे किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही अतिरिक्त खाद की सप्लाई कर स्थिति सामान्य की जाएगी। लेकिन हकीकत यह है कि किसानों को तमाम जतन के बाद खाद नहीं मिल रही है। गुरुवार को हंगामे के बाद किसानों को खाद तो नहीं मिली लेकिन उन्हे तारीख जरुर मिल गई। किसानों को 20 अगस्त की तारीख दी गई है। उस पर भी तय नहीं है कि उन्हे खाद मिल ही पाएगी। गुरुवार को किसानों 20 से 30 किमी का सफर व हजार रुपए का ऑटो कर खाद लेने आए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।