सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बिना लाइसेंस दूध पैकेजिंग पकड़ी गई, मशीन सीज, नमूने जांच को भेजे।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में बिना लाइसेंस के चल रही डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के हो रहे दूध पैकेजिंग के कार्य को पकड़ा। इस कार्य में लगी मशीन को भी विभागीय अमले ने जब्त कर लिया। विभागी अमले ने अपनी कार्यवाही के दौरान दूध के सेम्पल भी लिए। इस दौरान न तो डेयरी संचालकों के पास को कोई वैध दस्तावेज मिले और न मौके पर साफ - सफाई। बगैर लाइसेंस के चल रही डेयरी के मामले में लालता और गौशाला चौक स्थित दो संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर सतीश कुमार एस के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जिले में मिलावटखोरों एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान कई जगहों में संचालित डेयरी फार्म में छापामार कार्रवाई की गई। दुकानों में अनियमितता मिलने पर खाद्य पदार्थ के साथ मशीन को जब्त किया गया। वहीं दस्तावेज न मिलने पर विजय डेयरी एवं ज्ञान डेयरी के संचालक को नोटिस जारी की गई।
75 पैकेट दूध जब्त, 6 खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित
अभियान के अंतर्गत सुबह 8:30 बजे से शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम जब लालता चौक स्थित विजय डेयरी फार्म पहुंची, तो वहां गंभीर अनियमितत्ताएं पाई गईं। जांच में यह सामने आया कि संबंधित खाद्य कारोबारी बिना वैध लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों के दूध की पैकेजिंग कर रहा था। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 75 पैकेट पैक किया हुआ दूध जब्त किया गया तथा दूध पैकेजिंग में प्रयुक्त मशीन को सीज कर दिया गया। विजय डेयरी से दूध, पनीर, खोआ एवं घी सहित कुल 6 खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में स्वच्छता की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई तथा आवश्यक दस्तावेज अधूरे थे, जिसके चलते डेयरी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
नहीं मिले दस्तावेज
इससे पूर्व टीम द्वारा गौशाला चौक स्थित ज्ञान डेयरी का निरीक्षण कर दूध का नमूना लिया गया तथा डेयरी संचालन के लिए आवश्यक दस्तावेज मौके पर नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर, शीतल सिंह एवं अशोक कुर्मी शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि बिना लाइसेंस एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालन करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सभी संकलित नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।