सतना मेडिकल कॉलेज में 650 बेड का सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल डेढ़ साल में तैयार होगा। सांसद गणेश सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर दिया, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना के सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे 650 बिस्तरीय सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का जायजा लेने सांसद गणेश सिंह मंगलवार को मेडिकल कॉलेज परिसर पर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन तथा पीआईयू के अधिकारियों के साथ पूरे कैंपस का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद श्री सिंह ने कहा कि डेढ़ साल के अंदर यह 650 बिस्तरीय सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पूरी तरह तैयार हो जाएगा और शीघ्र ही यहां उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट को राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे सतना सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के बाद जीएमसी के डीन श्री गर्ग व पीआईयू के अभियंताओं व अधिकारियों के साथ समीक्षा कर एक बार फिर से ड्राइंग का अवलोकन किया।
सात मंजिला हॉस्पिटल में चार ब्लॉक
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सांसद को बताया कि यह सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल सात मंजिला होगा जिसमें कुल चार ब्लॉक बनाए जाएंगे। निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित मानदंडों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए। नवंबर 2027 से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सांसद ने पब्लिक पार्किंग, अन्य जरूरी सुविधाओं और निर्माण के लिए आवश्यक अतिरिक्त भूमि को लेकर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रबंधन को पूरा विश्वास दिलाया कि यदि शासकीय भूमि पर्याप्त नहीं मिली तो निजी भूमि भी अधिग्रहण कर ली जाएगी, साथ ही आसपास की सरकारी भूमि का पता लगाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। सांसद ने यह भी बताया कि मेडिकल कॉलेज के पास नहर के किनारे बनी सड़क को नेशनल हाईवे घोषित करने का प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिससे परिसर की पहुंच और बेहतर हो सकेगी।
चार महीने पहले मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास
जीएमसी परिसर में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण करने बाद सांसद गणेश सिंह ने बताया कि मात्र चार महीने पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शिलान्यास किए गए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। उन्होंने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और मौके पर ही समीक्षा बैठक की। निर्माण कार्य में लगे जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि डेडलाइन का ख्याल रहे और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए, अस्पताल बार-बार नहीं बनते हैं।
50 एमबीबीएस सीटें बढ़ेंगी, नर्सिंग कॉलेज-हॉस्टल भी बन रहे
अधिकारियों व जीएमसी के डीन के साथ समीक्षा के दौरान सांसद को यह जानकारी दी गई कि अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें बढ़ाई जा रही हैं। इसी कैंपस में नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। लगभग 450 नर्सिंग स्टाफ की नियुक्तियों की स्वीकृति भी मिल चुकी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।