सतना जिले में 99 प्रतिशत पुस्तकें पहुंचने के बावजूद विद्यार्थियों तक केवल 86 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों का वितरण हो सका। एक लाख से अधिक किताबें अब भी लंबित हैं, जिस पर डीपीआई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्कूल खुलने के कई सप्ताह बीतने के बाद भी शासकीय स्कूलों में हर सात में से एक विद्यार्थी के हाथ में अब तक पाठ्यपुस्तक नहीं पहुंची है, जबकि पुस्तक वितरण को लेकर डीपीआई से लेकर डीईओ स्तर तक समीझा बार-बार की जाती है। बताया गया कि एक बार फिर विमर्श पोर्टल के आंकड़ों ने शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले में 8.26 लाख पुस्तकों की मांग के मुकाबले 99 प्रतिशत किताबें जिले तक और 97 प्रतिशत स्कूलों तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन विद्यार्थियों को सिर्फ 86 प्रतिशत किताबों का ही वितरण हो पाया है।
27 को होगी डीपीआई की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
लोक शिक्षण संचालनालय ने 27 जुलाई को दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक एनआईसी के माध्यम से प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस बैठक में प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, नोडल प्राचार्य और संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। सभी अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ संबंधित जिले के एनआईसी कक्ष में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में 17 प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर समीक्षा होगी।
इनमें कक्षा 1 से 12 तक प्रवेश-नामांकन, कक्षा 8 से 9 में ट्रांजिशन लॉस, अपार आईडी निर्माण, उमंग कार्यक्रम, लैपटॉप योजना के लिए बैंक खातों का अद्यतन, पाठ्यपुस्तक वितरण, एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान, छात्रवृत्ति योजनाएं, साइकिल वितरण, स्कूटी वितरण एवं लर्निंग लाइसेंस की प्रगति प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्रावास नामांकन, विमर्श पोर्टल पर ब्रिज कोर्स की प्रगति, समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के निर्माण कार्य, अंशकालीन कर्मचारियों की जानकारी, पदोन्नति, न्यायालयीन प्रकरण, मदरसों और अशासकीय विद्यालयों के उपयोगिता प्रमाण-पत्र, निकाय विद्यालयों की मूलभूत सुविधाएं तथा सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग की भी जिलेवार समीक्षा की जाएगी।
एक लाख छात्र किताबों से वंचित
आंकड़ों के अनुसार सतना में 8,26,457 पुस्तकों की मांग थी। इनमें 8,19,631 पुस्तकें जिले को और 7,99,466 पुस्तकें स्कूलों तक पहुंच गईं, लेकिन केवल 7,11,181 पुस्तकों का ही वितरण विद्यार्थियों के बीच हो सका। यानी एक लाख से अधिक किताबें अभी भी छात्रों तक पहुंचना बाकी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।