सतना में भव्य कांवड़ यात्रा ने शहर को शिवमय कर दिया। उज्जैन की मंडली, धार्मिक झांकियां, संत-महात्माओं की मौजूदगी और हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा को आस्था, भक्ति और उल्लास का यादगार उत्सव बनाया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रविवार को शहर का महौल शिवमय हो गया। हर-हर महादेव के जयघोष से मार्ग गुुंजायमान रहा। केदारनाथ भक्त मंडल के तत्वावधान में सिंधी कैम्प से जगतदेव तालाब तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में 200 कांवड़ियों के साथ हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कांवड़यात्रा में विशेष प्रकार की झांकी सजाई गई थी। आगे-आगे महाकाल की झांकी चल रही थी जो कि दर्शकों के बीच आकर्षण का केन्द्र थी।
उज्जैन से आई मंडली
सतना में पहली बार कांवड़यात्रा में उज्जैन की मंडली शामिल हुई। उज्जैन से आई जय शिव महाकाल मंडली द्वारा डमरू के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सिंधी कैम्प से शुरू हुई यह यात्रा सेमरिया चौक होते हुए जगतदेव तालाब पहुंची। रास्ते में करीब 50 से ज्यादा स्थानों पर शिवभक्तों ने कांवड़ियों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया। इस दौरान कई जगह श्रद्धालुओं द्वारा पानी और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।
पूजन अभिषेक के साथ हुआ भंडारा
जगतदेव तालाब पहुंचने के बाद कांवड़ यात्रा का समापन भगवान शिव का पूजन-अर्चन और अभिषेक के साथ किया गया। पूजा-पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस कांवड़ यात्रा में पारम्परिक वेषभूषा में लोग शामिल हुए।
पूर्व विधायक की स्मृति में आज निकलेगी कांवड़ यात्रा
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सतना शहर भक्ति, आस्था और धार्मिक एकता के रंग में रंगने जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विशाल सतना कांवड़ यात्रा इस वर्ष सतना के पूर्व विधायक स्व. शंकरलाल तिवारी की पुण्य स्मृति में समर्पित रहेगी। यात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियों के साथ देश के विख्यात संत- महात्माओं की मौजूदगी इसे विशेश एवं भव्य स्वरूप प्रदान करेगी। जिला कांवड़ यात्री संघ राजनारायण तिवारी राजा ने बताया कि स्व. शंकरलाल तिवारी का सपना था कि अन्य क्षेत्रों की तरह सतना में भी सावन माह के दौरान वृहद स्तर पर कांवड़ यात्रा निकाली जाए। उनकी इस धार्मिक एवं सामाजिक भावना को आगे बढ़ाते हुए कांवड़ यात्रा की परम्परा को निरन्तर जारी रखा जा रहा है।
सुभाष पार्क से शुरू होगी यात्रा
विशाल कांवड़ यात्रा सुभाष पार्क मैदान से प्रारम्भ होकर जयस्तम्भ चौक, मुख्य बाजार, बिहारी चौक, चौक बाजार, पन्नीलाल चौक और अस्पताल चौक होते हुए आगे बढ़ेगी। मार्ग में प्रमुख देवालयों पर कांवड़ियों द्वारा जल अर्पण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा जगतदेव तालाब रोड होते हुए जगतदेव तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी, जहां जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा।
संत-महात्माओं का मिलेगा दर्शन और आशीर्वाद
इस वर्ष यात्रा को और अधिक दिव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए शंकर- पार्वती शिवलिंग एवं ज्योर्यिलिंग सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां शामिल की गई हैं। इसके साथ ही अनेक विख्यात संत - महात्माओं को भी आमंत्रित किया गया है। संतगण रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल होंगे और शिवभक्तों को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
ये संत-महात्मा होंगे शामिल
यात्रा में प्रमुख रूप से मैहर बड़ा अखाड़ा के पीठाधीश्वर महंत 1008 सीता शरण जू महाराज, सोहावल अखाड़ा प्रमुख 1008 धरणीधराचार्य महाराज, संतकुंज आश्रम के श्री श्री 108 साकेत बिहारी शरण महाराजा, डालीबाबा आश्रम के श्री श्री 108 पीयूष दास महाराज, शक्तिपीठ मां शारदा के प्रधान पुजारी 108 पवन पांडेय, दिव्य शक्ति पूजा दीदी सरकार, राम जानकी कांच मंदिर के महंत गणेश दास महाराज तथा सिद्धेश्वर बालाजी सरकार के पीठाधीश्वर आदर्श कृष्ण शास्त्री महाराज सहित अन्य संत मौजूद रहेंगे। आयोजक राज नारायण तिवारी राजा ने शिवभक्तों, संत महात्माओं के शिष्यों, स्व. शंकरलाल तिवारी के मित्रों एवं सहयोगियों तथा समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह