सतना जिले के धतुई गांव में 71 वर्षीय वृद्धा की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी मृतका का रिश्ते का नाती निकला, जिसने संपत्ति विवाद और पैसों की लालच में वारदात को अंजाम दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
धतुई गांव में घर पर अकेली रहने वाली 71 वर्षीय वृद्ध महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतका के रिश्ते का नाती निकला। आरोपी सम्पत्ति विवाद के कारण मृतका से रंजिश रखता था। उल्लेखनीय है कि एक फरवरी को सूचना मिली कि मैहर जिले के ताला थानान्तर्गत धतुई निवासी गीता बाई अग्निहोत्री 71 वर्ष की लाश घर के अंदर पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि सिलबटटे से सिर पर हमला कर महिला की हत्या की गई है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि महिला की हत्या चोरी या लूट के इरादे से नहीं हुई है बल्कि वजह कुछ और है और इसके पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी मैहर अवधेश प्रताप सिंह के द्वारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
दांत काटने के निशान से मिला क्लू
ताला पुलिस ने बताया कि जांच में तथ्य मिले कि हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है। लिहाजा मृतका से जुड़े लोगों से जानकारी एकत्र की गई। हर एक व्यक्ति को तलब किया गया। जांच के दौरान मृतका के रिश्ते के नाती राजकुमार के हाथ में दांत से काटे जाने का निशान मिला। लिहाजा उस पर संदेह गहराया। राजकुमार के बारे में जानकारी एकत्र की गई तो पता चला कि वह मृतका की जमीन पर कब्जा कर चुका था और उसी सम्पत्ति पर उसकी नजर थी। सम्पत्ति के लिए वह मृतका से अक्सर विवाद करता था। संदेह के आधार पर राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
तीन एकड़ पर कर लिया था कब्जा
मृतका गीताबाई के पति की मौत 8 वर्ष पहले हो चुकी थी, वह नि:संतान थी। उसके पास तकरीबन पांच एक ड़ के करीब जमीन थी। जिसमें से तीन एकड़ जमीन पर रिश्ते के नाती राजकुमार उर्फ मिसरा अग्निहोत्री पिता दिनेश उर्फ विनोद अग्निहोत्री 22 वर्ष निवासी धतुई के परिवार ने कब्जा कर लिया था। उक्त जमीन को गीताबाई के द्वारा बेंचे जाने पर खरीददार ने कब्जा खाली करा लिया था। इसके बाद से राजकुमार लगातार मृतका गीताबाई से रुपए की मांग कर रहा था और उससे अपनी सम्पत्ति देने के लिए दबाव बनाता था। जबकि गीता बाई अपनी सम्पत्ति देवर और उसके बेटे को देना चाहती थी।
उतार ली सोने की अंगूठी और पायल
31 जनवरी की सुबह मृतका घर पर अकेली थी, वह खाना बनाने की तैयारी कर रही थी तभी आरोपी राजकुमार उसके घर पहुंचा। रुपए की मांग और सम्पत्ति पर हिस्से को लेकर राजकु मार का विवाद मृतका से हुआ। आरोपी राजकुमार ने मृतका का गला दबाकर मारना चाहा। मृतका ने जान बचाने के लिए आरोपी राजकुमार के दाएं हाथ में दांत से काट लिया। तब आरोपी ने आंगन में पड़ा सिलबटटा उठाकर सिर पर हमला कर दिया। मृतका की मौत होने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने सोने की अंगूठी और चांदी की पायल उतारकर अपनी पास रख ली। बाहर आने के बाद दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।