सतना जिले के धतुई गांव में 71 वर्षीय वृद्धा की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी मृतका का रिश्ते का नाती निकला, जिसने संपत्ति विवाद और पैसों की लालच में वारदात को अंजाम दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने देश की सभी, खासकर हिंदू महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति के लिए तुरंत वसीयत बनाएं। जानिए क्यों जस्टिस नागरत्ना और महादेवन की पीठ ने यह टिप्पणी की, और हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 15(1)(b) से जुड़े विवाद पर कोर्ट का क्या रुख रहा।
AIMPLB की अहम बैठक में वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विश्लेषण हुआ। बोर्ड ने 8.4 लाख संपत्तियों के रिकॉर्ड अपलोड करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए याचिका दायर की और वक्फ हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया।
सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के ग्राम दरिमाडोल में 23 वर्षीय युवक विजय कुमार साकेत पैतृक संपत्ति के बंटवारे की मांग को लेकर 133 हजार केवी लाइन के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। कई घंटों तक उसने तार पकड़ने और कूदने की धमकी दी, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए मोटी तिरपाल की व्यवस्था कर बातचीत से युवक को सुरक्षित उतारा और परिजनों के सुपुर्द किया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद गहराया। करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत पर सवाल उठाए हैं, वहीं उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर और दादी रानी कपूर भी आमने-सामने हैं। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई कब है।
अभिनेता सैफ अली खान की भोपाल स्थित पैतृक संपत्ति को 'शत्रु संपत्ति' घोषित किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी है। जानें इस महत्वपूर्ण फैसले और शत्रु संपत्ति कानून से जुड़े तथ्य।
रॉबर्ट वाद्रा ब्रिटेन निवासी संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। वकील ने बताया, वे बेटी के स्नातक समारोह के लिए विदेश में हैं।



















