सतना के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से युवक की मौत का आरोप लगा है। गलत जगह कट लगाने से हालत बिगड़ी, परिजनों ने प्रदर्शन कर डॉक्टरों और प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के निजी अस्पताल पाठक हॉस्पिटल में किडनी में पथरी के ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी माया रजक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला को लिखित शिकायत देकर डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि आॅपरेशन के दौरान उसके पुत्र रवि रजक के पेट में गलत जगह कट लगाने और टांका बांधने से मरीज की हालत बिगड़ गई, जिससे उसे गंभीर स्थिति में रीवा रेफर करना पड़ा जहां उपचार के दरमियान रवि की मौत हो गई। परिजनों ने पाठक नर्सिंग होम्स के सामने शव को रखकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। घटना के सम्बंध में जब सुपर स्पेशलटी स्टार अस्पताल के संचालक योगेश शर्मा से बात की गई तो उन्होने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
8 जनवरी को ऑपरेशन, दो दिन बाद छुट्टी
परिजन 6 जनवरी 2026 को मरीज को लेकर उक्त अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद किडनी में इंफेक्शन होने और पानी भरने की बात कही गई। 8 जनवरी को भर्ती कर ऑपरेशन किया गया और डीजे स्टेंट डाला गया। दो दिन इलाज के बाद मरीज को यह कहकर छुट्टी दे दी गई कि 20-22 दिन बाद दोबारा दिखाना होगा।
रिपोर्ट में सामने आई गंभीर स्थिति
निर्धारित समय पर परिजन मरीज को लेकर जबलपुर में सीटी स्कैन सहित अन्य जांच कराकर रिपोर्ट लेकर फिर सतना पहुंचे। आरोप है कि रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने बताया कि दाहिनी किडनी खराब हो चुकी है, जबकि बाईं किडनी 90 प्रतिशत तक काम कर रही है।
रीवा में खुली लापरवाही की पोल
गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मरीज को रीवा रेफर कर दिया। वहां सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि पहले किए गए ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण खून का थक्का बन गया और दूसरी किडनी भी प्रभावित हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सतना के अस्पताल में उन्हें किसी प्रकार की जांच रिपोर्ट नहीं दी गई और आयुष्मान कार्ड से संबंधित प्रक्रिया में भी अनावश्यक देरी की गई, जिससे इलाज में समय नष्ट हुआ।
सीएमएचओ से की कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने सीएमएचओ को दिए आवेदन में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. राजीव सिंह पाठक व संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अब तक हुए इलाज के खर्च की भरपाई और भविष्य में होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई है। शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में एक पुत्र व एक पुत्री है। ऐसे में बेटे की गंभीर स्थिति से परिवार पर आर्थिक व मानसिक संकट गहरा गया है।
शिकायत के अनुसार महिला ने अपने पुत्र रवि रजक की तबीयत खराब होने पर पहले स्थानीय चिकित्सक डॉ. हिमांशु गुप्ता को दिखाया। सोनोग्राफी के बाद डॉक्टर ने किडनी में पथरी की समस्या बताते हुए उसे सतना के सुपर स्पेशियलिटी स्टार हॉस्पिटल में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह को दिखाने की सलाह दी।
इसके बाद फिर से ऑपरेशन की बात कही गई और आयुष्मान कार्ड होने पर फ्री ऑपरेशन करने के लिए पाठक नर्सिंग हॉस्पिटल बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि वहां भी 10-15 दिन बाद आने को कहकर टाल दिया गया। बाद में 2 अप्रैल को फिर बुलाकर 6 अप्रैल को आॅपरेशन तय किया गया। 6 अप्रैल को मरीज को अस्पताल में भर्ती कर फिर आॅपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गलत जगह कट लगाकर टांका बांध दिया गया, जिससे ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।