सतना जिला अस्पताल का पीकू वार्ड असामाजिक तत्वों के निशाने पर है। 30 अगस्त की रात देव पंडित और उसके साथियों ने ड्यूटी कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक लगातार वार्ड में आकर डॉक्टरों के बारे में पूछताछ कर धमकियां दी जाती रहीं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिन-रात कई नवाचार किए जा रहे हैं लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर आए दिन सवाल उठ रहे हैं। बताया गया कि 30 अगस्त की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल के संवेदनशील वार्ड में घुसकर चिकित्सकों से अभद्रता की एवं जान से मारने तक की धमकी भी दे डाली। पीकू वार्ड के चिकित्सकों द्वारा सिविल सर्जन को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी जिस पर सिविल सर्जन डा. मनोज शुक्ला द्वारा सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को शिकायती पत्र पर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डा. प्रभात सिंह बघेल ने बताया कि पीकू वार्ड में 30 अगस्त की रात शा. चिकित्सा महाविद्यालय के डा. अजहरुद्दीन सिद्दीकी एवं डा. अभिजीत नंदा की रात्रिकालीन ड्यूटी लगाई गई थी, जिनके साथ रात्रि 1.30 बजे एक बच्चे के पैर का आपरेशन कराने पीकू वार्ड में 6 साथियों के साथ पहुंचे देव पंडित ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोगकरते हुए ड्यूटी में पदस्थ रेजीडेंट डाक्टरों के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी । इतना ही नहीं अगले दिन 31 अगस्त, 1 सितम्बर और 2 सितम्बर की रात को भी देव पंडित के गुर्गों द्वारा पीकू वार्ड में आकर डा. अजहरुद्दीन सिद्दीकी के बारे में पूछताछ करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद अस्पताल के ड्यूटी स्टाफ के बीच भय की स्थिति निर्मित हो गई है।
थाना प्रभारी को भेजा गया सीसीटीवी कैमरे का फुटेज
बताया गया कि 30 अगस्त की रात हुए घटनाक्रम की शिकायत सिविल सर्जन डा. मनोज शुक्ला को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र लिखा गया, जिसके बाद सिविल सर्जन ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में की है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सिविल सर्जन डा. मनोज शुक्ला द्वारा सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को शिकायती पत्र के साथ पीकू वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी भेजा गया है। सिविल सर्जन ने शिकायती पत्र में लिखा है कि अस्पताल के रात्रिकालीन ड्यूटी में पदस्थ चिकित्सकों में डर का माहौल बना हुआ है। अगर इस घटना की तुरन्त कार्रवाई नहीं की गई तो चिकित्सकों द्वारा 4 सितम्बर की सुबह 8 बजे से आंदोलन- प्रदर्शन किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।