सतना में जवारा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। 9 लोग घायल हुए, कुछ गंभीर हैं। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार की रात जवारा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऊपर पूर्व सरपंच और उसके साथियों ने लाठी-डंडे और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ की। हमले में एक ही परिवार के 9 सदस्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। घटना से आक्रोशित परिजनों के द्वारा कोलगवां थाना के सामने जाम लगाकर नारेबाजी की गई। पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज कर पूर्व सरपंच और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
भरजुना गए थे घायल
जानकारी के अनुसार शहर के कोलगवां थानान्तर्गत टिकुरिया टोला बाईपास मंदिर से 50 से ज्यादा श्रद्धालु जवारा विसर्जन करने भरजुना देवी मंदिर गए हुए थे। यहां पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर तालाब में जवारा विसर्जन कर सभी श्रद्धालु बुधवार की रात कार, पिकअप वाहन व ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। रात 11 बजे के करीब बाबूपुर चौकी क्षेत्र के साइडिंग के पास आरोपियों ने श्रद्धालुओं को रोक कर गुंडागर्दी शुरू कर दी।
लाठी-डंडे और पत्थर से किया हमला
रात 11 बजे पूर्व सरपंच और उसके साथियों ने श्रद्धालुओं के ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वाहनों में पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने कुछ श्रद्धालुओं को मारपीट कर बंधक बनाने का प्रयास किया। हमले में श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। हमले में राहुल दाहिया, रीतू दाहिया, अभि दाहिया, रजनीश दाहिया, लल्लन दाहिया, जमुना कोरी व अन्य को चोटें आर्इं। घायलों में ललन और जमुना की तबियत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
थाने के सामने चकाजाम कर नारेबाजी
हमले में घायल परिजनों के द्वारा रात 12 बजे के करीब कोलगवां थाना पहुचंकर थाने के सामने चकाजाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों में लड़कियां,महिलाएं व पुरुष शामिल थे। इनकी मांग थी कि मारपीट, तोड़फोड़ व छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। रात 2 बजे के करीब सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामला शांत कराया गया।
पूर्व सरपंच व अन्य पर एफआईआर
घायल लक्ष्मी दाहिया की शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने अपराध क्र. 507/26 धारा 126(2), 119(1), 296(ए), 115(2), 191(2), 324(4), 351(3) के तहत आरोपी पूर्व सरपंच समीर खान उर्फ शम्मी, अलीम खान व 10-12 अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। कोलगवां पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा घायल पक्ष की नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर अभद्रता की गई। नाबालिग की शिकायत पर छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत भी पूर्व सरपंच समीर व अलीम के विरुद्ध कायमी की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।