सतना और मैहर जिले में 2026-27 की प्रस्तावित गाइडलाइन में जमीन की कीमतों में औसतन 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। कुल 2009 लोकेशन प्रभावित होंगी, जबकि 13 मार्च तक आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राजस्व जिला मैहर और सतना की अचल संपत्ति के मूल्य निर्धारण मार्गदर्शिका के अनुसार प्रस्तावित गाईड लाइन वर्ष 2026-27 के लिए 12 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई है। कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस की अध्यक्षता में संपन्न जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में प्रस्तावित गाइड लाइन पर चर्चा की गई। सतना और मैहर जिले में कुल 2009 शहरी,ग्रामीणों में लोकेशनों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। किसी भी लोकेशन में दरों में कमी नहीं की गई है। दोनों जिलों की 1037 लोकेशनों में दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
प्रस्तावित गाइड लाइन में 3156 लोकेशन शामिल
जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह ने बताया कि प्रचलित वित्तीय वर्ष के लिए कुल 3197 लोकेशन अस्तित्व में है। इनमें से 151 लोकेशन मर्ज करने के उपरांत कुल 110 लोकेशन निर्मित की जा रही है। जिसके आधार पर प्रस्तावित गाइड लाइन में 3156 लोकेशन शामिल की गई है। नई 110 लोकेशन में सतना की 58, नागौद की 24, रामपुर बघेलान में 16, मैहर की 10 और अमरपाटन की 2 लोकेशन शामिल है। इस प्रकार वर्ष 2026-27 की गाइड लाइन में कुल 3156 लोकेशनों में नगरीय एवं ग्रामीण मिलाकर सतना में 1123, नागौद 761,अमरपाटन में 508, रामपुर बघेलान में 401, मैहर में 363 लोकेशन शामिल है।
13 मार्च तक लिये जायेंगे आपत्ति एवं सुझाव
प्रस्तावित गाइड लाइन वर्ष 2026-27 के अवलोकन और आम जनता से सुझाव प्राप्त करने के लिए एनआईसी की बेवसाइट के अतिरिक्त हार्डकॉपी जिला पंजीयक कार्यालय एवं सभी तहसीलों के उप पंजीयक कार्यालय में रखी गई है। गाइड लाइन पर आपत्ति एवं सुझाव 13 मार्च को सायं 5.30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय, जिला पंजीयक कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालय सतना, नागौद, रामपुर बघेलान, मैहर और अमरपाटन में प्रस्तुत किये जा सकेंगे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह,अपर कलेक्टर विकास सिंह,आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह, महाप्रबंधक उद्योग आरएल पांडेय, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड, लोक निर्माण सहित संबंधित अधिकारी और उप पंजीयक उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।