सतना और मैहर की 823 उचित मूल्य दुकानों में से 653 निष्क्रिय पाई गईं। रिपोर्ट वाले दिन केवल 112 दुकानों में ही राशन वितरण दर्ज हुआ, जिससे पीडीएस व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हुए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
गरीब परिवारों तक सस्ता राशन पहुंचाने वाली सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की जमीनी हकीकत चिंताजनक है। रिपोर्ट के मुताबिक सतना और मैहर जिले में संचालित 823 उचित मूल्य दुकानों में से 653 दुकानें निष्क्रिय दर्ज हैं। यानी हर 10 में से लगभग 8 राशन दुकानें सक्रिय नहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट वाले दिन दोनों जिलों में सिर्फ 112 दुकानों में ही कोई लेन-देन दर्ज हुआ। यानि इतनी ही दुकानों में वितरण किया गया। आंकड़े बताते हैं कि करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पीडीएस नेटवर्क का बड़ा हिस्सा फिलहाल वितरण प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका नहीं निभा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिन दुकानों के भरोसे हजारों हितग्राहियों को खाद्यान्न मिलना है वे आखिर निष्क्रिय क्यों हैं?
सतना: 86 पर ही हुआ लेन-देन
सतना जिले में कुल 536 उचित मूल्य दुकानें दर्ज हैं। इनमें से 109 सक्रिय और 427 निष्क्रिय हैं। पूरे जिले में केवल 86 दुकानों ने ही ट्रांजेक्शन दर्ज किया। सबसे बेहतर स्थिति मझगवां ब्लॉक की रही, जहां 101 दुकानों में से 23 दुकानों ने वितरण किया। इसके विपरीत ंउंचेहरा में 72 दुकानों में सिर्फ 3 दुकानों पर ट्रांजेक्शन दर्ज हुआ। यहां केवल 4 दुकानें सक्रिय हैं जबकि 66 निष्क्रिय हैं और 2 दुकानें डेटा सिंक्रोनाइजेशन समस्या से प्रभावित हैं। नागौद में 95 में से 79 और रामपुर बघेलान में 99 में से 79 दुकानें निष्क्रिय मिलीं। सोहावल क्षेत्र में 95 में से 80 दुकानें निष्क्रिय दर्ज हुईं।
तकनीकी समस्या है या सुस्ती?
रिपोर्ट में कुछ दुकानों के ‘पार्शियल आॅफलाइन’ होने का उल्लेख है, जिससे डेटा सिंक्रोनाइजेशन की समस्या सामने आती है लेकिन 653 दुकानों का निष्क्रिय होना केवल तकनीकी समस्या का मामला नहीं माना जा सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि वितरण चक्र पूरा होना, खाद्यान्न आवंटन में देरी, ई-पॉस मशीनों की दिक्कत, नेटवर्क समस्या या संचालन में लापरवाही जैसे कारण भी इसके पीछे हो सकते हैं।
स्टार कमेंट्स
सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य पात्र परिवारों तक समय पर अनाज पहुंचाना है। लेकिन जब पूरे नेटवर्क की केवल 13.6 प्रतिशत दुकानों पर ही एक दिन में ट्रांजेक्शन दर्ज हो रहा हो तो यह व्यवस्था की कार्यक्षमता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। खासकर ऐसे समय में जब ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा पूरी तरह इसी व्यवस्था पर निर्भर है। आंकड़े बताते हैं कि प्रशासन को अब केवल दुकानों की संख्या नहीं, बल्कि उनकी वास्तविक सक्रियता और वितरण क्षमता पर भी फोकस करना होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।