सतना कृषि उपज मंडी में एक लाइसेंसी तुलावटी ने प्रांगण प्रभारी पर पक्षपात, उत्पीड़न और प्रतिशोध के आरोप लगाए हैं। किसानों के हित में सुझाव देने के बाद बार-बार विवादित स्थान आवंटित किए जाने की शिकायत सामने आई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कृषि उपज मंडी सतना में इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी से उतरी हुई हैं। मंडी के ही एक लाइसेंसी तुलावटी ने प्रांगण प्रभारी पर पक्षपात, प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित तुलावटी सत्यनारायण तिवारी ने मंडी सचिव को लिखित आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि किसानों के हित में तौल व्यवस्था सुधारने का सुझाव देने पर उन्हें प्रशासनिक प्रतिशोध का शिकार बनाया जा रहा है। जानबूझकर उन्हें ऐसी जगहें आवंटित की जा रही हैं, जहां पहले से अन्य रसूखदारों का कब्जा है।
ग्राउंड पर रसूखदारों का कब्जा
मंडी सचिव कार्यालय में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, प्रार्थी का मंडी प्रांगण के भीतर ही तीन बार स्थानांतरण किया गया, लेकिन हर बार उन्हें खाली जगह के बजाय विवाद और अतिक्रमण ही मिला
सुझाव पर मिल रही प्रताड़ना
पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने हर बार इस स्थल विवाद और अतिक्रमण की जानकारी मंडी सचिव और प्रांगण प्रभारी को मौखिक रूप से दी लेकिन प्रशासन ने कब्जा हटाने के बजाय आंखें मूंद लीं। पीड़ित सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि उन्होंने चरम खरीद सीजन के दौरान मंडी की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए एक व्यावहारिक सुझाव दिया था। उनका कहना था कि काम के भारी दबाव को देखते हुए प्रत्येक कांटे पर दो लाइसेंसी तुलावटियों की तैनाती अनिवार्य की जाए, ताकि तौल तेजी से हो और किसानों का समय बचे। आरोप है कि इस जनहितैषी सुझाव से नाराज होकर प्रांगण प्रभारी उदय चौधरी ने उन्हें धमकाना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
नीलामी रुकवाई, व्यापार ठप करने की साजिश
शिकायतकर्ता ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि प्रांगण प्रभारी के सीधे दबाव में आकर डाक कर्मचारियों ने उनके कांटे पर होने वाली दैनिक खुली नीलामी (डाक प्रक्रिया) को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है जिससे उनका धंधा पूरी तरह ठप होने की कगार पर है।
फैक्ट फाइल
पहली जगह : ड्यूटी स्लॉट 2/3 से बदलकर 2/2/ की गई तो वहां पहले से दुर्गा प्रसाद गुप्ता अनाज कांटा लगाए बैठे थे।
दूसरी जगह: इसके बाद स्थान 6/3 से बदलकर 3/2 किया गया, तो वहां राजेश तिवारी का अवैध कब्जा मिला।
तीसरी जगह: लगातार दो बार परेशान होने के बाद जब स्थान संख्या 1/6 आवंटित हुई, तो वहां रामकरण पहले से काबिज मिले।
अवैध काम करने वालों को संरक्षण
मंडी में वैध और लाइसेंसी कर्मियों को दरकिनार कर अवैध रूप से बाहरी लोगों को काम करने की खुली छूट दी जा रही है। पीड़ित ने मंडी सचिव से गुहार लगाई है कि उन्हें उनका वैध कार्यस्थल दिलाया जाए और इस पूरे नेक्सस की निष्पक्ष जांच कराई जाए। अवैध काम करने वालों को संरक्षण देना।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह