सतना-मानिकपुर रेलखंड में चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। घटना से रेल संचालन प्रभावित हुआ और कई यात्री ट्रेनें विलंबित रहीं। लगातार तीसरी ऐसी घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मानिकपुर-सतना रेलखंड में मालगाड़ी के दो हिस्सों में बटने की घटना ने रेलवे प्रशासन के बीच हड़कम्प मचा कर रख दिया। इस घटना की वजह से एक बार फिर सुरक्षित रेल संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे अधिकारियों द्वारा घटना क्यों हुई? इस बात को लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं दो हिस्सों में मालगाड़ी बटने से डाउन की गाड़ियों का संचालन घंटों प्रभावित रहा। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे सतना जंक्शन से प्रयागराज की तरफ जा रही बॉक्सन डिब्बों की मालगाड़ी मझगवां-टिकरिया स्टेशन के बीच अनकल हो गई। मालगाड़ी के दो भागों में बटते ही डाउन ट्रैक प्रभावित हो गया और यात्री ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए लड़खड़ा गया। बताया जाता है कि घटना की जानकारी लगते ही सतना स्टेशन से स्टाफ रवाना किया गया। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार कपलर टूटने की वजह से मालगाड़ी अनकपल हुई।
ये गाड़ियां हुईं प्रभावित
मालगाड़ी के अनकल होने की घटना से सबसे ज्यादा रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई। इस ट्रेन को एक घंटे तक सतना स्टेशन के पहले ही रीवा सेक्शन में ही रोक दिया गया था। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 10 मिनट लेट आई थी। वहीं 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक-2 में ही 40 मिनट तक खड़ी रही। इसके साथ ही 12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस, 12322 कोलकाता मेल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें लेट हुई। गाड़ियों की लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दो माह में तीसरी घटना
बताया जाता है कि सतना-मानिकपुर रेलखंड में पिछले दो माह में अनकपल ट्रेन होने की यह तीसरी घटना है। उल्लेखनीय है कि 7 मई को सतना-उचेहरा रेलखंड में मॉडिफाइड बाक्स एन मालगाड़ी अनकपल हो गई थी। वहीं इसके पहले 5 अप्रैल को बांसापहाड़ स्टेशन के पास एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई थी। कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी का आधा हिस्सा इंजन के साथ आगे निकल गया जबकि आधा हिस्सा पटरी पर ही खड़ा रह गया था। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या है जिससे हर माह गाड़ियों के अनकपल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

रीवा संभाग में 700 से अधिक प्राचार्यों और व्याख्याताओं को क्रमोन्नति लाभ देने की तैयारियों पर सवाल उठे हैं। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने नियमों का हवाला देते हुए प्रस्तावित सूची को स्वीकृति देने से इंकार कर दिया।
रीवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियों और भड़काऊ पोस्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यूट्यूबर मनीष पटेल मामले में बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मऊगंज जिले में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में छह वर्षीय बेटी ने पिता पर मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर मामले की जांच कर रही है।
सीधी के सोन घड़ियाल अभयारण्य में तीन मादा घड़ियालों के अंडों से शावक निकलने शुरू हो गए हैं। इस वर्ष करीब 90 से अधिक घड़ियाल शावकों के जन्म की संभावना जताई जा रही है।
सिंगरौली में खनिज विभाग ने अवैध रेत और बोल्डर परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार वाहन जब्त किए। वहीं दुर्घटना के मामले में बिना नंबर के रेत लोड हाइवा को पकड़कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पन्ना जिले के रैपुरा में 15 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर चक्काजाम किया। महिलाओं और ग्रामीणों ने जल आपूर्ति व्यवस्था में भेदभाव के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सतना जिला अस्पताल में एक युवक बाइक लेकर प्रथम तल स्थित आइसोलेशन वार्ड तक पहुंच गया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे और दो सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई।
डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ वैभव जैन ने सतना जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। दवा स्टोरों में अव्यवस्था, अनुपयोगी दवाओं का भंडारण और चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
सतना-मानिकपुर रेलखंड में चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। घटना से रेल संचालन प्रभावित हुआ और कई यात्री ट्रेनें विलंबित रहीं। लगातार तीसरी ऐसी घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
सतना जिले के जसो क्षेत्र में जंगल की गुफा से युवक का शव बरामद हुआ। सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह