सतना-मानिकपुर रेलखंड में चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। घटना से रेल संचालन प्रभावित हुआ और कई यात्री ट्रेनें विलंबित रहीं। लगातार तीसरी ऐसी घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
सतना जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल लागू करेगा फेस रिकग्निशन सिस्टम, सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान और त्वरित कार्रवाई।
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अब स्टेशनों के साथ-साथ यार्ड और होम सिग्नलों तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सतना-रीवा और उचेहरा-मानिकपुर रेलखंड के सभी आउटर और सिग्नल प्वाइंट पर निगरानी बढ़ेगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, अपराध और अवैध वेंडरों पर भी लगाम लगेगी।
सतना-मानिकपुर रेलखंड के मझगवां स्टेशन से RPF पोस्ट हटाए जाने से जैतवारा से लेकर बारामाफी तक के नागरिकों में भारी आक्रोश है। कभी दस्यु घटनाओं से दहले इस क्षेत्र में RPF की मौजूदगी ने वर्षों की शांति दी थी। अब पोस्ट हटाने से रेल यात्रियों व कर्मियों की सुरक्षा खतरे में है। स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने विरोध की चेतावनी दी है।
रेलवे प्रशासन का मझगवां में RPF पोस्ट बंद करने का निर्णय सतना-मानिकपुर रेलखंड की सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। क्षेत्रवासी नाराज, ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी, सुरक्षा बहाल रखने और मूलभूत सुविधाओं की मांग।

















